back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ram Mandir: अयोध्या में रामजन्म भूमि की रेकी करने आए 3 गैंगस्टर्स को यूपी ATS ने किया गिरफ्तार

Jhunjhunu: अयोध्या में आज यूपी एटीएस ने खालिस्तानी आतंकियों से संबंधित तीन गैंगस्टर्स को पकड़ा है। तीनों को अयोध्या में रामजन्म भूमि की रेकी करने और वहां का नक्शा उपलब्ध कराने का टास्क मिला था।

झुंझुनू, हि.स.। यूपी की एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने अयोध्या में राजस्थान के 3 गैंगस्टर्स झुंझुनू के अजीत कुमार शर्मा, सीकर के शंकरलाल दुसाद और प्रदीप पूनिया को शुक्रवार दोपहर को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया है। इनमें से एक गैंगस्टर ने खालिस्तानी समर्थकों से संपर्क में होने की बात कबूली है। तीनों को अयोध्या में रामजन्म भूमि की रेकी करने और वहां का नक्शा उपलब्ध कराने का टास्क मिला था। खालिस्तानी समर्थक इन्हें राजू ठेहट की हत्या का बदला लेने के लिए उकसा रहे थे।

आरोपियों का खालिस्तानी समर्थकों से है संबंध

आरोप है ये लोग कनाडा और अमेरिका में मौजूद खालिस्तानी समर्थकों से लगातार बातचीत करते थे। तीनो को गिरफ्तार करने के बाद झुंझुनू पुलिस से एक आरोपी अजीत कुमार शर्मा के बारे में जानकारी मांगी गई। वहीं अन्य दो आरोपियों को लेकर एटीएस के पास पहले से जानकारी थी। झुंझुनू के जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र विश्नोई ने बताया कि यूपी एटीएस ने झुंझुनू जिले के अजाड़ी खुर्द गांव निवासी अजीत शर्मा को पकड़ा है। अजीत के खिलाफ झुंझुनू के सदर थाने में मामला दर्ज है। इसके बारे में परिजनों से पूछताछ कर अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। यूपी एटीएस ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की है।

परिजनों से हुई पूछताछ

सीकर जिले के जाजोद थानाधिकारी अशोक कुमार के अनुसार अभी तक प्रदीप और शंकर के घर की तलाशी नहीं ली गई है ना ही उनके परिजनों से कोई पूछताछ की गई है। जेल से बाहर आने के बाद शंकरलाल दुसाद ज्यादातर जयपुर ही रहता था। हालांकि उसे पुलिस द्वारा चलाए गए कई अभियानों में पाबंद किया गया था। जबकि प्रदीप जयपुर में रहकर ही फाइनेंस का काम करता था।

पुलिस ने आरोपियों की खंगाली कुंडली

यूपी एटीएस की पूछताछ में सामने आया कि 2016 से लेकर मई 2023 तक शंकरलाल दुसाद बीकानेर जेल में बंद था। इसके बाद वह जमानत पर बाहर आया था। जेल में रहने के दौरान इसकी मुलाकात लखविंदर से हुई। उसने ही शंकरलाल दुसाद को कहा कि जेल से बाहर जाने के बाद मेरे भांजे पम्मा से मुलाकात कर लेना। जेल से छूटने के बाद शंकरलाल दुसाद पम्मा से मिला। जिसने उसे कनाडा में रह रहे खालिस्तान समर्थक गैंगस्टर सुखबिंदर गिल का नंबर दिया। दोनों के बीच वॉट्सऐप कॉल के जरिए बातचीत होने लगी।

खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के कहने पर गए अयोध्या

पूछताछ में शंकर दुसाद ने बताया कि सुखबिंदर कहता था कि तुम्हारी गैंग के लोगों को और खालिस्तान समर्थकों को लॉरेंस बिश्नोई और उसके लोगों ने मारा है। तुम बदला लेने में हम लोगों की मदद करो। लेकिन 2023 में कनाडा में सुखविंदर की हत्या हो गई। इसके बाद शंकर की बातचीत खालिस्तान समर्थक हरमिंदर से होने लगी। उसने शंकर को कहा कि गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा है कि अयोध्या जाकर वहां का नक्शा भेजो और अगले ऑर्डर के लिए इंतजार करो। इसलिए शंकर और उसके दोनों साथी अपनी गाड़ी पर भगवान श्री राम के झंडे लगाकर अयोध्या घूम रहे थे।

जांच में ये बात भी आई सामने

जांच में सामने आया है कि शंकर लाल गैंगस्टर राजू ठेहट का करीबी रह चुका है। 2022 में राजू की मौत होने के बाद गैंग के ज्यादातर काम यही देखता था। जेल से छूटने के बाद इसने मेघालय में माइनिंग और राजस्थान में ट्रांसपोर्ट का काम भी शुरू किया। जेल से बाहर आने के बाद यह अपने गांव जाजोद और जयपुर में ज्यादा रहता था। पूछताछ में शंकरलाल ने बताया है उसे खालिस्तानी समर्थकों से लगातार निर्देश मिलते रहते थे। घटना में शामिल अन्य आरोपी प्रदीप पूनिया पुत्र राजेंद्र सिंह भी जाजोद थाना इलाके के ढालियावास गांव का रहने वाला है। वहीं अजीत कुमार शर्मा झुंझुनू का है। जेल से बाहर आने के बाद शंकर के साथ ज्यादातर अजीत और प्रदीप की रहते थे।

तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी गंभीर आरोप दर्ज

इन तीनों की गिरफ्तार होने के बाद प्रतिबंधित संगठन सिक्ख फॉर जस्टिस के मुखिया गुरपतवंत ने एक ऑडियो भी जारी किया है। जिसमें तीनों को संगठन का सदस्य होना बताया है। फिलहाल इस पूरे मामले में जांच जारी है। एटीएस को शंकरलाल दुसाद के पास से दो फेक आईडी, धर्मवीर के नाम से फर्जी सिम कार्ड, फर्जी डॉक्यूमेंट की गाड़ी मिली है। जांच में सामने आया है कि उन्होंने अयोध्या में कई ऐसे एरिया में भी ट्रैवल किया जो संवेदनशील है। झुंझुनू जिले के अजाड़ी खुर्द गांव के अजीत कुमार शर्मा के खिलाफ वर्ष 2022 में अपहरण व मारपीट का मामला दर्ज है। इसी तरह से शंकरलाल दुसाद के खिलाफ सात मामले हैं। जिसमें 2014 में बीकानेर सेंट्रल जेल में बलवीर बानूड़ा की हत्या की साजिश करने का मामला भी शामिल है। ज्यादातर मामलों में वह बरी हो चुका है।

परिजनों इस बात से थे अंजान

इधर अजीत शर्मा के परिजनों को भी यूपी एटीएस ने फोन कर अजीत शर्मा की गिरफ्तारी की जानकारी दी है। जिसके बाद परिवार के लोग भी लखनउ जाने की तैयारी कर रहे है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि अजीत दो-तीन दिन पहले अयोध्या घूमने के लिए गया था। वह किसी प्रकार की संदिग्ध या फिर आपराधिक गतिविधियों में शामिल नहीं हो सकता।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

राम मंदिर की दूसरी वर्षगांठ 22 जनवरी को नहीं 31 दिसंबर को मनाई जाएगी, चंपत राय ने दी बड़ी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की दूसरी वर्षगांठ इस बार 22 जनवरी को...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...