back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rajasthan Budget: वित्त मंत्री दीया कुमारी ने पेश किया बजट, कहा- ‘विरासत में गहलोत सरकास का कर्ज मिला’

Jaipur News: आज विधानसभा सत्र के पटल पर वित्त और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने अंतरिम बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार की गलत नीतियों के फलस्वरूप विरासत में बड़ा कर्ज मिला है।

जयपुर, हि.स.। वित्त और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने घोषणा की है कि राजस्थान के 5 लाख घरों में सोलर प्लांट लगाए जाएंगे। इसके अलावा प्रदेश में सड़कों के विकास के लिए 1500 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया जा रहा है। हंगामे के बीच गुरुवार को प्रदेश की वित्त और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी विधानसभा में अंतरिम बजट पेश कर किया। उन्होंने ऐलान किया कि प्रदेश में 70 हजार पदों पर भर्तियां होगी। दीया ने बजट भाषण में गहलोत सरकार पर आरोप लगाए तो विपक्ष ने हंगामा किया। हंगामा बढ़ने लगा तो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दखल देना पड़ा।

कर्ज में राजस्थान दूसरे नम्बर पर

वित्त मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार की गलत नीतियों के फलस्वरूप विरासत में बड़ा कर्ज मिला है। कर्ज दोगुना होकर 5 लाख करोड़ से ज्यादा हो गया है। देश में पंजाब के बाद सबसे ज्यादा कर्ज हम पर है। पिछली सरकार ने 2 लाख 24 हजार करोड़ रुपए में से मात्र 93 हजार करोड़ का खर्च पूंजीगत व्यय के रूप में किया गया। यानी 60 प्रतिशत कर्ज का उपयोग गैर पूंजीगत व्यय के रूप में किया गया। उन्होंने कहा कि जयपुर मेट्रो का विस्तार किया जाएगा। नए रूट के लिए डीपीआर को मंजूरी दी गई है। वहीं जोधपुर, कोटा और जयपुर में 500 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी।

सत्ता और विपक्ष में मचा कोहराम

बजट भाषण के दौरान पूर्व सरकार पर आरोपों को लेकर विपक्ष हंगामा करने लगा। विपक्ष की टोकाटाकी पर नाराजगी जताते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि मुझे बोलने तो दीजिए, आपको महिला वित्त मंत्री से दिक्क्त है क्या? विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विपक्ष के विधायकों को चेतावनी दी। हंगामा बढ़ने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दखल देते हुए कहा कि महिला बजट पढ़ रही हैं, आपको प्रोत्साहित करना चाहिए। यह बजट है, यह बहस नहीं है। इस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि हम हंगामा नहीं करेंगे यदि वित्त मंत्री राजनीतिक टिप्पणियां नहीं करते हुए अपना लिखित भाषण पढे़ं।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘गाय, टोपी, टीका, पाकिस्तान…जैसे शब्द हटा दें तो भाजपा खत्म हो जाएगी’, ओवैसी की पार्टी के नेता का तीखा बयान

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता अख्तरुल ईमान ने बड़ा बयान दिया...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...