back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RJ Ministers Portfolios: राजस्थान में हुआ मंत्रियों के विभागो का बंटवारा, दीया कुमारी का बढ़ा कद

Rajasthan Ministers Portfolios: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। गृह विभाग मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खुद अपने पास रखा है। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी...

जयपुर, (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। गृह विभाग मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खुद अपने पास रखा है। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी को वित्त के साथ छह विभाग दिए गए हैं। दूसरे उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को परिवहन के साथ चार विभागों का जिम्मा सौंपा गया हैं। कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को कृषि और ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन और जन अभाव अभियोग विभाग दिया गया हैं। मदन दिलावर को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। प्रारंभिक शिक्षा और संस्कृत शिक्षा भी उनके पास रहेगी। बाबूलाल खराड़ी को जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग और हीरालाल नागर को ऊर्जा विभाग दिया गया हैं।

30 दिसंबर को 22 मंत्रियों ने ली थी शपथ

राजस्थान में 30 दिसंबर को 22 मंत्रियों ने शपथ ली थी। इसके बाद से विभाग के बंटवारे को लेकर एक्सरसाइज शुरू कर दी गई थी। भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल में 22 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई थी। इनमें 12 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पांच राज्य मंत्री हैं। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के पास कार्मिक विभाग, आबकारी विभाग, गृह विभाग, आयोजना विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, नीति निर्धारण प्रकोष्ठ- मुख्यमंत्री सचिवालय, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) रहेगी। जबकि उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को वित्त विभाग, पर्यटन विभाग, कला, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग, उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को तकनीकी शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, आयुर्वेद, योग, व प्राकृतिक चिकित्सा, युनानी, सिद्धा एवं हौम्योपैथी (आयुष) विभाग, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग दिया गया है।

किरोड़ी लाल मीणा को कृषि एवं उद्यानिकी विभाग

इसी तरह किरोड़ी लाल मीणा को कृषि एवं उद्यानिकी विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग, जन अभियोग निराकरण विभाग, गजेंद्र सिंह खींवसर को चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं (ईएसआई), कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, युवा मामले और खेल विभाग, कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग, सैनिक कल्याण विभाग। मदन दिलावर को विद्यालयी शिक्षा विभाग (स्कूल एजूकेशन), पंचायती राज विभाग, संस्कृत शिक्षा विभाग, कन्हैयालाल को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग दिया गया है।

जोगाराम पटेल को संसदीय कार्य विभाग

भू-जल विभाग, जोगाराम पटेल को संसदीय कार्य विभाग, विधि एवं विधिक कार्य विभाग और विधि परामर्शी कार्यालय, न्याय विभाग, सुरेश सिंह रावत को जल संसाधन विभाग, जल संसाधन (आयोजना) विभाग, अविनाश गहलोत को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, सुमित गोदारा को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, उपभोक्ता मामले विभाग, जोराराम कुमावत को पशुपालन एवं डेयरी विभाग, गोपालन विभाग, देवस्थान विभाग, बाबूलाल खराड़ी को जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, गृह रक्षा विभाग दिया गया है।

हेमन्त मीणा को राजस्व विभाग व उपनिवेशन विभाग

इसी तरह हेमन्त मीणा को राजस्व विभाग व उपनिवेशन विभाग, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी को कृषि विपणन विभाग, कृषि सिंचित क्षेत्र, विकास एवं जल उपयोगिता विभाग, इंदिरा गांधी नहर विभाग, अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग, संजय शर्मा को वन विभाग, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, गौतम कुमार को सहकारिता विभाग व नागरिक उड्डयन विभाग, झाबर सिंह खर्रा को नगरीय विकास विभाग व स्वायत्त शासन विभाग, हीरालाल नागर को ऊर्जा विभाग, राज्य मंत्री ओटा राम देवासी को पंचायती राज विभाग, ग्रामीण विकास विभाग व आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग, डॉ. मंजू बाघमार को सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग व बाल अधिकारिता विभाग,

विजय सिंह को राजस्व विभाग

विजय सिंह को राजस्व विभाग, उपनिवेशन विभाग व सैनिक कल्याण विभाग, के. के. विश्नोई को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, युवा मामले और खेल विभाग, कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग व नीति निर्धारण विभाग, जवाहरसिंह बेदम को गृह विभाग, गोपालन विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग और मत्स्य विभाग दिया गया है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

राजस्थान में बड़ा फैसला: 2 से ज्यादा बच्चे वाले भी लड़ सकेंगे पंचायत और नगरपालिका चुनाव, कैबिनेट से बिल पास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Bhajanlal Sharma की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। अब राज्य में दो से अधिक संतान...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...