back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rajasthan CM: भजनलाल शर्मा आज संभालेंगे राजस्थान की कमान, प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में ग्रहण करेंगे शपथ

Jaipur: राजस्थान भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता भजनलाल शर्मा आज दोपहर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। दो उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी शपथ लेंगे।

जयपुर, हि.स.। राजस्थान भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता भजनलाल शर्मा आज दोपहर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। दो उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह अपराह्न 12ः15 बजे राजधानी जयपुर के रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल पर होगा। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित तमाम केंद्रीय नेता शामिल होंगे। प्रदेश के एक लाख से ज्यादा लोग इस कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे।

समारोह की तैयारियां जोरों-शोरों पर हुई

समारोह में 16 केंद्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों के 17 मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। समारोह स्थल पर भाजपा के झंडे, होर्डिंग और काउंटर सहित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं वाले पोस्टर और बैनर लगाए गए है। मुख्य सचिव उषा शर्मा ने उच्चाधिकारियों को सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा सफाई व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए है।

केंद्रीयमंत्री समेत ये नेता होंगे शामिल

समारोह में केंद्रीयमंत्री शाह, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, प्रहलाद जोशी, अश्चिनी वैष्णव, गजेन्द्र सिंह शेखावत, भूपेन्द्र यादव, हरदीप सिंह पुरी, अनुराग ठाकुर, अर्जुनराम मेघवाल, नित्यानंद राय, एसपी सिंह बघेल, मनसुख मांडविया, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल , मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और मणिपुर मुख्यमंत्री के एन बीरेन सिंह के अलावा केशव प्रसाद मौर्या, ब्रजेश पाठक, चौना मीन, देवेंद्र फड़नवीस और यानथुंगो के शामिल होंगे। राजधानी के मुख्य मार्गों और प्रवेश मार्गों को सजाया गया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान राजनीतिक सौहार्द की खास तस्वीर देखने को मिली। नरेंद्र मोदी ने विदा हो रहे वरिष्ठ...
spot_img

Latest Stories

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...