back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जयपुर में LPG और CNG टेंकर में टक्कर के दौरान 4 लोगों की मौत, धटना स्थल पर पहुंचे सीएम भजन लाल शर्मा

जयपुर के अजमेर रोड पर CNG गैस से भरे एक टैंकर में LPG टैंक के टकराने के कारण ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में 4 लगों की मौत हो गई वहीं 30 से 35 लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज सुबह एक भीषण हादसा हो गया है। अजमेर रोड पर LPG और CNG टेंकर में टक्कर होने के कारण ये हादसा हो गया। इसकी चपेट में आसपास खड़े और चल रहे वाहन भी आए। इस दौरान 40 से ज्यादा वाहन जल के खाक हो गई। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स केअनुसार 4 लोगों की मौत हो गई और घटना में कई लोग भी जले हैं। हालांकि आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर दमकलें मौके पर पहुंची और आग को काबू करने की कोशिश की गई। वहीं अब धटना स्थल पर राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा पहुंचे हैं। 

फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची


पुलिस के अनुसार ये हादसा आज तड़के जयपुर में अजमेर रोड पर भांकरोटा क्षेत्र में दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास हुआ। हालांकि धटना स्थल के पास ही  पेट्रोल पंप भी था। LPG और CNG टेंकर में टक्कर हुआ और उसमें आग लग गई। आग इतनी भयानक थी की जब तक कोई कुछ समझ पता आग ने अपने चपेट में आसपास चल रहे और खड़े कई वाहनों जला दिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची। जल्द ही आग को काबू में लाने का प्रयास किया गया। वहां के हालात अभी भी बहुत खराब बने हुए हैं चारों तरफ आग के कारण जला हुआ भयानक मंजर नजर आ रहा है।  

धटना स्थल पर राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा पहुंचे 


धटना स्थल पर राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा भी पहुंच गए हैं। सीएम ने कहा, ‘ये हादसा बहुत दर्दनाक था। अभी मैं खुद अस्पताल में घायलों से मिलकर आ रहा हूं।’ जब सीएम से घायलों की संख्या पूछी गई तो उन्होंने कहा,’ लगभग 30, 35 लोग घायल है। वो लोग कहा के हैं और कहा जा रहे थे इसके लिए हेल्प लाइन नंबर भी जारी कर दिया गया है।’ इसके साथ ही सीएम ने कहा, ‘इस हादसे की जांच चल रही है।’ 

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran और Israel के बीच टकराव की वजह से वैश्विक ऊर्जा बाजार में हलचल बढ़ गई...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...