back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RJ Election: चुनावी ‘गणित’ बैठाने के प्रचार में स्टार कैंपेनर की बढ़ी डिमांड, यहां जाने BJP-Congress की लिस्ट

Jaipur: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी बिसात पूरी तरह से बिछ चुकी है। अब प्रत्याशी छोटी-बड़ी सभाएं, गली-गली जनसम्पर्क में लगे हुए हैं, लेकिन स्टार कैम्पेनर की डिमांड बढ़ गई है।

जयपुर, हि.स.। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी बिसात पूरी तरह से बिछ चुकी है। अब प्रत्याशी छोटी-बड़ी सभाएं, गली-गली जनसम्पर्क में लगे हुए हैं, लेकिन स्टार कैम्पेनर की डिमांड बढ़ गई है। राजस्थान के लिए दोनों ही पार्टियां स्टार कैम्पेनर की सूची जारी कर चुकी है। अब प्रत्याशी इनकी डिमांड भी करने लगे हैं। स्टार कैम्पेनर के आने से एक तो माहौल बदलता हैं, दूसरा चुनावी खर्च को नियंत्रित करने में मदद मिल जाती है।

प्रत्येक प्रत्याशी करीब 40 लाख तक खर्च कर सकता है

विधानसभा चुनाव में इस बार प्रत्येक प्रत्याशी करीब 40 लाख तक खर्च कर सकता है। पिछली बार यह खर्च सीमा 28 लाख थी। यदि बिना स्टार कैम्पेनर के ही सभा होती है तो पूरा खर्च प्रत्याशी के खाते में जाता है। इसमें स्टेज, कुर्सी व अन्य खर्च चुनाव आयोग ने लिस्टेड कर रखे हैं। दोनों ही पार्टियों ने 40-40 नाम स्टार कैम्पेनर के रूप में जारी कर रखे हैं। इनमें से कोई भी व्यक्ति यदि क्षेत्र में आता है तो उसका चुनावी खर्च पार्टी के खाते में जुड़ता है। ऐसे में प्रत्याशी को प्रचार का फायदा तो मिलता है, लेकिन उसकी खर्च सीमा बची रह जाती है।

कांग्रेस और बीजेपी स्टार कैम्पेनर की सूची

कांग्रेस में स्टार कैम्पेनर की सूची में पहले स्थान पर मल्लिकार्जुन खड़गे, दूसरे पर सोनिया गांधी फिर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सातवें और इसके बाद गोविंद सिंह डोटासरा, सीपी जोशी, सचिन पायलट इस सूची में है। अब प्रियंका गांधी के साथ सीएम गहलोत, डोटासरा, सचिन की डिमांड ज्यादा है।

जबकि, भाजपा में पहले नम्बर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है, फिर जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, योगी आदित्यनाथ है। केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत 13वें और अर्जुनराम मेघवाल 16वें स्थान पर है। कैलाश चौधरी 19वें, अरुण सिंह 22वें स्थान पर है। फिर सीपी जोशी, वसुंधरा राजे, राजेंद्र राठौड़, सतीश पुनिया, ओम प्रकाश माथुर हैं। राजेंद्र गहलोत 36वें और पीपी चौधरी 39वें स्थान पर हैं।

कई प्रत्याशी खुद स्टार प्रचारक भी

कई ऐसे नेता हैं तो खुद प्रत्याशी है और उन्हें पार्टी ने स्टार प्रचारक भी चुना है। ऐसे में इनको दोहरी भूमिका निभानी होगी, लेकिन कई नेताओं की सीट फंसी हुई है। ऐसे में उनका खुद की सीट छोड़ कर बाहर प्रचार के लिए निकलना चुनौतीपूर्ण रहेगा। भाजपा में वसुंधरा राजे, राजेंद्र राठौड़, सतीश पूनिया और किरोड़ी मीणा ऐसे नेता हैं तो प्रत्याशी के साथ स्टार प्रचारक हैं। वहीं कांग्रेस में सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट, गोविंद डोटासरा, डॉ. सीपी जोशी, हरीश चौधरी, महेंद्र सिंह मालवीया, गोविंद राम मेघवाल, धीरज गुर्जर, प्रमोद जैन भाया, ममता भूपेश प्रत्याशी के साथ स्टार प्रचारक हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

Asansol Uttar Seat: TMC या BJP? बीते चुनावों में किसका रहा है दबदबा, जानिए किस ओर इशारा कर रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव मुहाने पर हैं जिससे पहले पश्चिम बर्धमान जिले के तहत आने वाली Asansol Uttar Seat एक बार...
spot_img

Latest Stories

एक बार फिर से OTT पर बवाल मचाएंगे Shahid Kapoor, जानिए Farzi 2 में क्या होगा खास

नई दिल्ली रफ्तार डेक। एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)...

Asansol Uttar Seat: TMC या BJP? बीते चुनावों में किसका रहा है दबदबा, जानिए किस ओर इशारा कर रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव मुहाने पर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵