back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राज्यपाल ने माउंट आबू की नक्की झील की सैर की

जयपुर, 26 जून(हि.स.)। राज्यपाल कलराज मिश्र ने शनिवार को माउंट आबू की नक्की झील के किनारे बने घेरदार पथ पर सैर की। राज्यपाल ने माउंट आबू की नक्की झील के किनारे किए गए सौंदर्यीकरण के कार्यों और पर्यटकों के लिए की गयी व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि आबू महाराणा प्रताप और राणा कुम्भा की कर्मभूमि रही है। उन्होंने कुम्भा के कला प्रेम की चर्चा करते हुए माउंट आबू के सौंदर्य के अंतर्गत महापुरुषों की प्रतिमाएं लगाने और नई पीढ़ी को राजस्थान के गौरव से जोड़े जाने के अधिकाधिक प्रयास किए जाने की भी आवश्यकता जताई। उन्होंने माउंट आबू प्रवेश पर महाराणा प्रताप की, नक्की राउंड पर विवेकानन्द वाटिका में स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा लगाने और गांधी वाटिका में महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाए जाने के लिए भी प्रभावी और त्वरित कार्य किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने माउंट आबू जैसे पर्वतीय पर्यटन स्थलों पर वहां की जैव विविधता और पारिस्थिकी संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाने का भी आह्वान किया। उन्होंने आम जन से अपील भी की कि वे आबू के सौंदर्य को बनाए रखते हुए पर्याव रण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने आबू में स्वच्छता के लिए भी जनभागीदारी से कार्य किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रकृति से जुड़ा सौंदर्य तभी बचा रह सकता है जब आम जन पर्यावरण और पारिस्थितिकी संतुलन के लिए मिलकर प्रयास करे। माउंट आबू और नक्की झील राउंड के दौरान राज्यपाल मिश्र को माउंट आबू के उपखंड अधिकारी अभिषेक सुराणा और नगरपालिका आयुक्त रामकिशोर ने आबू में आम जन से जुड़ी आधारभूत सुविधाओं के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी। हिन्दुस्थान समाचार/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

मुख्यमंत्री कार्यालय में सुनवाई नहीं हो रही शिकायत, तो सीधे राज्यपाल से ऐसे करें संपर्क

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कई बार आम नागरिक अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचाते हैं, लेकिन कई बार शिकायतों का समाधान नहीं हो पाता या देर...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵