back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राज्यपाल ने ‘महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़े‘की सख्ती से पालना करने की अपील की

जयपुर, 07 मई (हि.स.)। राज्यपाल कलराज मिश्र ने राज्य सरकार द्वारा घोषित ‘महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़े‘ की सभी से सख्ती से पालना करने की अपील करते हुए बगैर अतिआवश्यक कार्य के घर से बाहर नहीं निकलने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि मास्क आवश्यक रूप से पहनें, दो गज की दूरी बनाए रखें और स्वच्छता नियमों को अपनाते हुए कोविड प्रोटोकॉल की पूरी तरह से पालना करें। इसी से कोरोना संक्रमण की चैन को हम तोड़ सकेंगे। मिश्र ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकरणों और जनहानि पर चिंता जताते हुए कहा कि जीवन के लिए यह दौर अत्यधिक भयावह है। सावधानी और सतर्कता रखने के साथ ही इस समय में हमारी प्राथमिकता यही होनी चाहिए कि संक्रमण की चैन पूरी तरह से टूट जाए। धैर्य, अनुशासन के समन्वित जन प्रयासों से ही यह सम्भव होगा। उन्होंने इस विकट समय में जीवन रक्षा के लिए उपलब्ध चिकित्सा संसाधनों का सभी स्तरों पर समुचित प्रबंधन, जिला एवं राज्य प्रशासन के अंतर्गत ऑक्सीजन आपूर्ति, दवाओं की उपलब्धता जरूरतमंद को समय पर उपलब्ध कराने के साथ ही हरेक व्यक्ति, संस्था, जन प्रतिनिधि से इसमें अपने अपने स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का भी आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा कि सावधानी, सतर्कता और मानवीयतापूर्ण दृष्टिकोण से ही कोरोना को हम हरा पाएंगे। उन्होंने निर्धारित आयु पात्रता के अंतर्गत सभी को वैक्सीनेशन अवश्य कराने और इसके लिए सभी को एक दूसरे को प्रेरित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने सभी के निरोग एवं महामारी मुक्त जीवन की स्वस्तिकामना की है। हिन्दुस्थान समाचार/ ईश्वर/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

IPO Market Alert: अगले हफ्ते इन्वेस्टर्स के लिए सुनहरा मौका, 22 कंपनियां लेकर आ रही हैं IPO, जाने पूरी डीटेल

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । IPO बाजार में अगले हफ्ते बड़ी हलचल देखने को मिलेगी। निवेशकों के लिए यह हफ्ता बेहद व्यस्त और...
spot_img

Latest Stories

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...

Cocktail 2 के Jab Talak गाने का पहला लुक जारी , ग्लैमरस लुक में दिखें फिल्म के कास्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵