back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पूर्व सीएम राजे ने की वर्चुअल शुरुआत, पांच हजार जरुरतमंद परिवारों को वितरित किए जाएंगे राशन किट

बीकानेर, 28 मई (हि.स.)। रामलाल सूरजदेवी रांका ट्रस्ट की ओर से कोरोनाकाल में लगातार मानव सेवा जारी है। मानवसेवा के इसी क्रम में ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंदों को राशन किट उपलब्ध करवाने की पहल हुई। इस मानवीय पहल की वर्चुअल शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने की। यूआईटी के पूर्व चेयरमैन महावीर रांका ने बताया कि राशन किट वितरण कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए वसुन्धरा राजे ने ट्रस्ट की ओर से मानवसेवा के किए जा रहे कार्यों की मुक्त कंठों से प्रशंसा की और उन्हें शाबाशी दी। राजे ने कोविड गाइडलाइन की पालना करने की अपील सभी से की। रांका को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि आपकी ट्रस्ट हमेशा इस प्रकार के मानवसेवा कार्य करती रहे। रांका ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान शहर के सभी वार्डों में 5 हजार जरूरतमंदों को राशन किट का वितरण किया जाएगा। कार्यकर्ता जरूरतमंद के घर ये राशन किट पहुंचाएंगे। इस अवसर पर महावीर रांका के साथ पवन महनोत, राजेन्द्र शर्मा, शंकरसिंह राजपुरोहित, कुलदीप यादव, मधुसूदन शर्मा, शंभु गहलोत, प्रणव भोजक, ओम राजपुरोहित, मोहम्मद ताहिर, रमेश भाटी, पंकज गहलोत, भगवती प्रसाद गौड़ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...

Akshay Kumar ने Rajpal Yadav को क्याें किया साइड? अब एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार Akshay Kumar इस...

RCB vs SRH मैच से पहले होने वाली IPL Opening Ceramony रद्द, BCCI ने किया कंफर्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 की शुरुआत...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵