back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बीकानेर की शमशान भूमि में लगेगी इलेक्ट्रॉनिक शवदाह मशीन

बीकानेर, 08 जून (हि.स.)। बीकानेर नगर निगम की मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित द्वारा पेश बजट 2021-22 में घोषित इलेक्ट्रॉनिक शवदाह मशीन का संकल्प अब साकार हुआ है। मेयर ने कार्यकाल के 1 वर्ष पूर्ण होने पर अपने संकल्प पत्र में शहर में इलेक्ट्रॉनिक शवदाह मशीन लगाने की घोषणा की थी जिसके बाद बजट 2021-22 में मेयर द्वारा इसे बजट घोषणा में शामिल कर लिया गया था। मंगलवार को स्वायत्त शासन विभाग द्वारा जारी स्वीकृति में बीकानेर नगर निगम को मशीन क्रय करने के लिए 75 लाख स्वीकृत किए हैं। नगर निगम द्वारा इस संबंध में निविदा प्रक्रिया हेतु तकमीना तैयार कर लिया गया है। करीब 1 करोड़ से अधिक को इस निविदा में 75 लाख मशीन के साथ 40 लाख का निर्माण कार्य भी शामिल है। मेयर ने बताया की कोरोना महामारी के दौर में शवदाह के समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, इसलिए इस विषय में संज्ञान लेकर इलेक्ट्रॉनिक शवदाह मशीन की घोषणा बजट 2021-22 में की गई थी। अन्य राज्यों एवं जिलों से सम्पर्क कर विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए निविदा तैयार की गयी थी। विभाग से मशीन क्रय हेतु स्वीकृति के लिए विभाग को लिखा गया था, निविदा हेतु एस्टिमट तैयार है। स्वीकृति एवं फंड आज प्राप्त हुआ है जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूरी कर मशीन की स्थापना की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵