back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महामारी के संकट काल में सभी एक दूसरे का सहारा बने-दरगाह दीवान

अजमेर, 11 मई(हि.स.)। अजमेर स्थित सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के दीवान सैयद जैनुअल आबेदीन ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के इस दौर में सभी एक दूसरे का सहारा बने यही ईद होगी। उन्होंने देश के प्रत्येक मुसलमान से कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान सादगी से ईद मनाने की अपील की है। दीवान जैनुअल आबेदीन ने मीडिया को जारी अपने संदेश में कहा कि हमारी खुशियों की ईद तो उस दिन होगी जब देश और दुनिया का हर इंसान खुशहाल एवं स्वस्थ होकर कोरोना महामारी को हरा देगा। उन्होंने कहा कि सभी मजहब मोहब्बत करने व एक दूसरे के सुख दुख में साथ देने की शिक्षा देते हैं। वर्तमान महामारी के संकट काल में सभी एक दूसरे का सहारा बने क्योंकि न केवल देश प्रदेश में बल्कि पूरे विश्व में कोई न कोई अपने करीबी को खो चुका है। आज नये कपड़ों से ज्यादा कफन बिक रहे है तो हम कैसे खुशियां मना सकते हैं। उन्होंने ईद की खुशी को सादगी से मनाए जाने की अपील करते हुए कहा कि ईद की नमाज के बाद हमारे हाथ दुआ के लिए उठे तो सिर्फ जुबां पर एक ही दुआ हो कि इस महामारी का खात्मा हो। हिन्दुस्थान समाचार/संतोष/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵