back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शेरनी मूवी लांच में डॉ. कृति भारती को मिला रियल शेरनी ऑफ इंडिया टाइटल

जोधपुर, 19 जून (हि.स.)। नामचीन अभिनेत्री विद्या बालन अभिनीत शेरनी मूवी की लांचिंग में जोधपुर की पुनर्वास मनोवैज्ञानिक एवं सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. कृति भारती को रियल लाइफ शेरनीज ऑफ इंडिया टाइटल से नवाजा गया। अमेजन प्राइम वीडियो ने शेरनी मूवी के ट्विटर प्रमोशन कैंपेन में डॉ. कृति भारती को बाल विवाह निरस्त व रोकथाम की साहसिक मुहिम के लिए विशेष डेडिकेट किया। अभिनेत्री विद्या बालन व टी-सीरिज ने भी डॉ. कृति की मुहिम की मुक्तकंठ सराहना की। राजस्थान से एकमात्र डॉ. कृति को कैंपेन में शामिल किया गया है। अभिनेत्री विद्या बालन की शेरनी मूवी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया। शेरनी मूवी के प्रमोशन कैंपेन में अमेजन प्राइम वीडियो ने देश भर से विभिन्न क्षेत्रों में साहसिक व आमूलचूल बदलाव लाने का कार्य करनी वाली नौ महिलाओं को रियल लाइफ शेरनी ऑफ इंडिया टाइटल से स्पेशल फीचर किया। जिसमें बीबीसी की 100 प्रेरणादायक महिलाओं में शामिल हो चुकी सारथी ट्रस्ट की डॉ. कृति भारती को बाल विवाह रोकथाम व निरस्त की साहसिक मुहिम के लिए रियल लाइफ शेरनी ऑफ इंडिया के टाइटल से नवाजा गया। अमेजॉन प्राइम ने मूवी के ट्विटर प्रमोशन कैंपेन में डॉ. कृति के फोटो पोस्टर को ट्वीट कर मूवी को विशेष डेडिकेट किया। जिसमे डॉ. कृति को नन्हीं मुस्कानों के रखवाले हो तुम, अंधेरी राहों के सुलगते उजाले हो तुम….स्लोगन दिया गया। जिसे कई फिल्म जगत की नामचीन हस्तियों ने री-ट्वीट कर डॉ. कृति की तारीफ की। डॉ. कृति भारती के जींवन संघर्ष, संघर्ष से उबरने से लेकर बाल विवाह निरस्त व रोकथाम की साहसिक मुहिम को अभिनेत्री विद्या बालन व टी-सीरिज ने भी सराहा। इसी साल महिला दिवस पर अमेरिका की चॉकलेट कंपनी हर्शी के अनूठे हर-शी कैम्पेन में भारत से डॉ. कृति भारती के फोटो के साथ चॉकलेट का स्पेशल एडिशन लांच किया था। रीबोक कंपनी ने भी डॉ. कृति भारती के सम्मान में स्पेशल शूट करवाकर सोशल मीडिया कैम्पेन चलाया था। बाल विवाह निरस्त की साहसिक पहल डॉ. कृति भारती ने देश का पहला बाल विवाह निरस्त करवाकर अनूठी साहसिक पहल की थी। जिसे लिम्का बुक और वल्र्ड रिकॉड्र्स इंडिया व सीबीएसई पाठ्यक्रम में भी शामिल किया गया। डॉ. कृति ने अब तक 41 जोड़ों के बाल विवाह निरस्त करवाए और हजारों बाल विवाह रूकवाए हैं। डॉ. कृति भारती को यूएसए की टैफेड मैगजीन ने वल्र्ड टॉप 10 एक्टिविस्ट सूची में शुमार किया। अन्तर्राष्ट्रीय संगठन पिक्सेल प्रोजेक्ट्स ने विश्व की 16 रोल मॉडल और बीबीसी की 100 प्रेरणादायक महिलाओं की सूची में शामिल किया था। डॉ. कृति यूके सरकार के नन इन थ्री सेंटर की इंटरनेशनल एडवाइजरी कमेटी में शामिल की गई है। अन्तर्राष्ट्रीय संगठन गल्र्स नॉट ब्राइट की ओर चेंज मेकर सम्मान, लंदन में अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान ग्लोबल अवॉर्ड, मारवाड़ रत्न, मेवाड़ रत्न सहित कई राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा जा चुका है। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...