back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तय समय पर फ्लैट का कब्जा नहीं देने पर बिल्डर पर सवा लाख रुपये का हर्जाना

जयपुर, 21 अप्रैल(हि.स.)। राज्य उपभोक्ता आयोग ने उपभोक्ता को तय समय में फ्लैट का कब्जा नहीं देने पर यूनिक बिल्डर्स और मोडेस्ट इन्फ्रा लि. पर सवा लाख रुपये का हर्जाना लगाया है। इसके साथ ही परिवादी से वसूल की गई राशि को 12 फीसदी ब्याज सहित राशि लौटाने के आदेश दिए हैं। आयोग ने यह आदेश कमलेश माथुर के परिवाद पर दिए। परिवाद में कहा गया कि उसने विपक्षी बिल्डर से ग्रीन मेडोव्ज में 14 दिसंबर 2011 को एक लाख रुपए देकर फ्लैट बुकिंग कराई थी। परिवादी की ओर से 24 दिसंबर 2015 तक तय राशि का का भुगतान कर दिया गया। नियमानुसार भुगतान के एक माह में भीतर बिल्डर को फ्लैट का कब्जा देना था। इसके बावजूद उसने न तो कब्जा दिया और ना ही मौके पर बताई गई सुविधाएं विकसित की गई। यहां तक की वर्ष 2018 तक बिल्डिंग का निर्माण भी पूरा नहीं किया गया। इस पर परिवादी ने बिल्डर से रुपए वापस मांगे तो उसे भी लौटने से इनकार कर दिया। हिन्दुस्थानन समाचार/पारीक/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

रुपए में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले पहली बार 90 के पार पहुंचा, जानिए क्‍या है कारण ?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मई में जब डॉलर के मुकाबले रुपये का स्तर 83 तक आया था, तो उम्मीद थी कि यह...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵