back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BJP Observer: राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के लिए पर्वेक्षक नियुक्त, जल्द तय होगा तीनो राज्यों में सीएम

BJP Observer: बीजेपी ने की तीन राज्यों के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों के नाम की घोषणा। अब जल्द इन राज्यों में सीएम के चेहरे से पर्दा हट सकता है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय जनता पार्टी ने तीनो राज्यों में सीएम का चेहरा चुनने के लिए, राज्यों में पर्यवेक्षकों को नियुक्त करने का ऐलान किया था। आज भाजपा ने तीनो राज्यों में अपने पर्यवेक्षकों को नियुक्त कर दिया है। जिसमे राजस्थान के लिए भाजपा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सांसद, सरोज पांडेय और बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव, विनोद तावड़े को नियुक्त किया है। भाजपा ने मध्य प्रदेश के लिए हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण और राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा को पर्वेक्षक(observer) नियुक्त कर दिया है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ के लिए अर्जुन मुंडा, केंद्रीय जनजातीय मंत्री, सर्वानंद सोनोवाल, केंद्रीय मंत्री और दुष्यंत कुमार गौतम, राष्ट्रीय महासचिव को पर्वेक्षक नियुक्त किया है।

राजस्थान में पर्वेक्षक की जिम्मेदारी

बीजेपी के नियुक्त किये गए तीनो पर्यवेक्षक राजस्थान में विधायकों के साथ मीटिंग करेंगे और पूरी रिपोर्ट बनाकर बीजेपी हाई कमान को सैपेंगे। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व पर्यवेक्षको की रिपोर्ट के आधार पर ही राजस्थान के मुख्यमंत्री के चेहरे पर निर्णय ले पाएंगे। राजस्थान में बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह को भी पर्वेक्षक की जिम्मेदारी मिली है। बीजेपी की उच्च स्तरीय चयन समिति पर्वेक्षको की रिपोर्ट के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम को चुनने के बाद राजस्थान के विधायक दल से औपचारिक सहमति लेंगे। इसके तुरंत बाद राजस्थान में शपथ ग्रहण की तारीख सुझाई जाएगी। जल्द ही पर्वेक्षक अपनी रिपोर्ट बनाकर बीजेपी हाई कमान को सौप देंगे और राजस्थान के सीएम के चेहरे से पर्दा हट जायेगा।

मध्य प्रदेश में पर्वेक्षक की जिम्मेदारी

भाजपा ने मध्य प्रदेश के लिए हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण और राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा को पर्वेक्षक(observer) नियुक्त कर दिया है। मध्य प्रदेश में पर्वेक्षक की टीम में मनोहर लाल खट्टर बहुत ही वरिष्ठ नेता है। बीजेपी ने बहुत ही सोच समझकर पर्वेक्षक की टीम में वरिष्ठ सदस्य भी जरूर रखा है। मध्य प्रदेश की पर्वेक्षक टीम भी विधायकों से बातचीत करेगी और अपनी रिपोर्ट को भाजपा की केंद्रीय नेतृत्व(हाई कमान) को सौपेगी। जिसके आधार पर केंद्रीय नेतृत्व मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा चुनकर विधायक दलों की मीटिंग बुलाकर, उनसे औपचारिक सहमति ली जाएगी। उसके बाद मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण की तारीख सुझाई जाएगी। जल्द ही पर्वेक्षक दल अपना कार्य शुरू कर केंद्रीय नेतृत्व को अपनी रिपोर्ट सौप देंगे। बस कुछ दिन और इंतजार करना होगा, जिसके बाद मध्य प्रदेश में भी मुख्यमंत्री के चेहरे से पर्दा हट जायेगा।

छत्तीसगढ़ में पर्वेक्षक की जिम्मेदारी

भाजपा ने छत्तीसगढ़ के लिए अर्जुन मुंडा, केंद्रीय जनजातीय मंत्री, सर्वानंद सोनोवाल, केंद्रीय मंत्री और दुष्यंत कुमार गौतम, राष्ट्रीय महासचिव को पर्वेक्षक नियुक्त किया है। जल्द ही पर्वेक्षक विधायको के साथ मीटिंग करेंगे और उनकी राय को जानेगे, जिसके बाद पर्वेक्षक अपनी रिपोर्ट बनाकर केंद्रीय नेतृत्व को सौपेंगे। बीजेपी की केंद्रीय नेतृत्व इस रिपोर्ट के आधार पर अपना निर्णय लेंगे और मुख्यमंत्री को चुनेंगे। जब केंद्रीय नेतृत्व मुख्यमंत्री के नाम पर अपनी मुहर लगा देंगे, तो विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमे उनसे औपचारिक सहमति ली जाएगी। फिर छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण की तारीख सुझाई जाएगी। छत्तीसगढ़ से भी कुछ दिनों में मुख्यमंत्री के चेहरे से पर्दा हट जायेगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Kanthi Dakshin Seat: लगातार दूसरी बार BJP के खाते में जाएगी यह सीट या बदलाव की बहेगी बयार? जानिए सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Kanthi Dakshin Seat पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में शामिल है और इसे राज्य का 216वां निर्वाचन क्षेत्र माना जाता है।...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵