back to top
32.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुनील सिंह के निधन पर अर्जुन मुंडा और कांग्रेस ने दुख प्रकट किया

11/05/2021 रांची, 11 मई (हि. स.)। केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने दैनिक आज अखबार, रांची के संवेदनशील पत्रकार सुनील सिंह के निधन पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि सुनील सिंह के निधन का दुःखद समाचार मिला। भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। वहीं, रांची प्रेस क्लब कार्यकारिणी समिति के सदस्य एवं पत्रकार सुनील सिंह के असामयिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं राजेश गुप्ता ने गहरी संवेदना एवं दुख प्रकट किया है। रामेश्वर उरांव ने अपने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि सुनील सिंह मृदुभाषी, शांत स्वभाव एवं मिलनसार प्रवृत्ति के व्यक्ति थे तो दूसरी तरफ पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी कर्मठता और योग्यता के लिए जाने जाते थे। कोरोना महामारी के इस दौर में हमसे कई साथी असमय बिछड़ते जा रहे हैं जिसका मलाल हम सबको है। रामेश्वर उरांव ने मृतक आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की एवं परिजनों एवं शुभचिंतकों को इस दुख को सहने की शक्ति के लिए परम परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना किया। प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं राजेश गुप्ता ने कहा कि पत्रकारिता जगत के लिए सुनील सिंह का निधन अपूरणीय क्षति है। पार्टी इस दुख के क्षण में उनके परिजनों के साथ खड़ी है, उनकी कमी सदैव महसूस की जाती रहेगी। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/चंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में स्थित Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP,...
spot_img

Latest Stories

Nora Fatehi की हॉटनेस ने ढाया कहर, साड़ी में एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन...

Jackky Bhagnani से Shubman Gill ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान कर रहा जाएंगे हैरान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵