back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अज्ञात बदमाशों ने चाय बेचने वाले को मारी गोली, आरबीएम अस्पताल में भर्ती

शहर में जनाना अस्पताल के पास स्थित हनुमान मंदिर के सामने बुधवार देर रात एक चाय बेचने वाले व्यक्ति पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में चाय विक्रेता के पैर में गोली लगी है।

भरतपुर, एजेंसी। शहर में जनाना अस्पताल के पास स्थित हनुमान मंदिर के सामने बुधवार देर रात एक चाय बेचने वाले व्यक्ति पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में चाय विक्रेता के पैर में गोली लगी है। घायल चाय वाले का आरबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के समय घायल नशे की हालत में था, इसलिए पुलिस उससे पूछताछ नहीं कर पाई है।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी झगड़े का लग रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में कर रही है। सीओ सिटी सतीश वर्मा ने बताया कि बुधवार देर रात शहर के महिला अस्पताल के पास स्थित हनुमान मंदिर के सामने चाय की दुकान चलाने वाले नीटू वैश्य को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। वैश्य को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। व्यक्ति के पैर में घाव है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। घायल चाय वाले की बहन सीमा ने बताया कि वह घर के ऊपर वाली मंजिल में थी। नीचे गोली चलने जैसी आवाज सुनाई दी तो वो दौड़ कर नीचे आई।

क्षेत्रीय पार्षद और अन्य लोग घायल नीटू को अस्पताल ले गए। गली में खून बिखरा पड़ा था। क्षेत्रीय पार्षद ने चायवाले नीटू को अस्पताल पहुंचा कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठे किए हैं। घटना के समय घायल चायवाला नशे की हालत में था। इस कारण चाय वाला पुलिस को कुछ भी बता नहीं पाया। पुलिस घटनास्थल के आस-पास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। घटना की सूचना पाकर एडिशनल एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय भी देर रात अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से बातचीत कर घायल की जानकारी ली। पुलिस फायरिंग करने वाले बदमाशों की पहचान और तलाश में जुटी हुई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

नाम पूछा और बदल गई नीयत: टोंक में पूर्व BJP सांसद ने मुस्लिम महिला को नहीं दिया कंबल, जानिए क्यों किया भेदभाव

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजस्थान के टोंक जिले में कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान विवाद खड़ा हो गया। टोंक से पूर्व सांसद Sukhbir Singh Jaunapuria...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...