जयपुर,16 अप्रैल(हि.स.)।बाड़मेर जिले की कांस्टेबल भर्ती में सामान्य ड्यूटी एवं चालक के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता एवं मापतौल परीक्षा में चयन किये गये 65 अभ्यर्थियों की सूची राजस्थान पुलिस की वेबसाईट http://www.police.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर एसपी आफिस व पुलिस लाईन बाड़मेर के नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध करा दी गई है। बाड़मेर पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा ने चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन, चरित्र सत्यापन एवं स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अपने समस्त मूल दस्तावेज यथा शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र इत्यादि तथा सभी दस्तावेज की स्वयं द्वारा प्रमाणित दो-दो छायाप्रतियों सहित 20 अप्रेल,2021 को प्रातः 07 बजे पुलिस लाईन बाड़मेर में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/संदीप




