back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ की हर बीओपी के साथ-साथ घर-घर तक आरएसएस पहुंचाएगी गिलोय का पौधा

जैसलमेर, 02 जून (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने औषधीय पौधों के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने की ठानी है। कोरोना महामारी के दौर में आमजन की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आरएसएस ने हजारों गिलोय के पौधे तैयार कर उन्हें घर-घर पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। जैसलमेर जिले में भी आरएसएस कार्यकर्ता गिलोय के पौधे जिले भर में वितरित करेंगे। भारतीय पुरातन संस्कृति में औषधीय पौधों का विशेष महत्व है। कोरोना महामारी के काल में कई लोग अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन्हीं औषधीय पौधों का सहारा ले रहे हैं। ऐसे में विभिन्न जगहों पर लगभग 15 हजार गिलोय के पौधे तैयार कर उन्हें जिलेभर में वितरित किया जाएगा। संघ के पदाधिकारी अमृतलाल दैया बताते हैं कि औषधीय पेड़-पौधों का भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व था लेकिन पश्चिमी संस्कृति के प्रभाव के चलते धीरे-धीरे इनका प्रचलन घट रहा है। ऐसे में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संघ प्रकृति वंदन कार्यक्रम देशभर में चला रहा है। इसी के तहत यह पौधे तैयार कर घर-घर तक औषधीय पौधों का महत्व और उनके लाभों को पहुंचाया जाएगा। संघ के जिला प्रचारक गिरधारीलाल कहते हैं कि अभियान के तहत भारत-पाक सीमा पर तैनात बीएसएफ की प्रत्येक बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) पर तुलसी और गिलोय का एक-एक पौधा वितरित किया जाएगा। जिलेभर में 8 स्थानों पर संघ के कार्यकर्ताओं की ओर से पिछले 7 दिनों से यह पौध तैयार की जा रही है। इसके बाद 5 जून से कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए यह पौधे वितरित की जाएंगे। इन पौधों के सार्वजनिक स्थानों पर वितरण को प्राथमिकता दी जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

5 की जगह 4?’ रिक्शावाले वाले बयान पर बवाल, हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की ‘मियां’ वाली टिप्पणी को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने गुरुवार (29 जनवरी...
spot_img

Latest Stories

Cricket Facts: जब पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन, क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे दिलचस्प किस्से जो आपको चौंका देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड और...

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री...

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

FIR vs Zero FIR में क्या अंतर है? जानिए आपका कानूनी अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हम लोग किसी मुसीबत...

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵