जयपुर, 21 मार्च (हि.स.)। शशि खण्डेलवाल मेमोरियल ट्रस्ट, जयपुर की ओर से रविवार को महावीर पब्लिक स्कूल में 21वां विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 345 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर देहदान व नेत्रदान के लिए संकल्प पत्र भी भरे गये। शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओें को हेलमेट देकर ये संदेश दिया कि जो व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति की जान बचाने के लिए अपना रक्त दान करता है उसकी भी जान सुरक्षित रहनी चाहिए साथ ही यातायात के नियमों का पालन भी किया जाना चाहिए। शिविर में रक्तदाता दम्पत्तियो का शाल व साफा पहनाकर कर उत्साहवर्घन किया गया। शिविर संयोजक शरद खण्डेलवाल ने बताया कि शिविर का उद्घाटन शारदा पीठाधीश्वर सीताराम दास महाराज ने दीप प्रज्जवलन कर किया। गोविन्द देवजी से मानस गोस्वामी, डाकोत धाम के ब्रहमपीठाधीश्वर रामरतनदास महाराज, हाथोजधाम के बालमुकुन्दाचार्य महाराज, काले हनुमान मंदिर के महन्त गोपालदास, हाथोज धाम के बालमुकुंद महाराज, महामण्डलेश्वर पुरषोत्तम भारती, खोले के हनुमान नरवर सेवा समिति के महामंत्री बृजमोहन शर्मा एवं अन्य मंदिरों के महन्तों ने शिविर में शिरकत की। इस अवसर पर परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, आदर्श नगर विधायक रफीक खान, किशनपोल विधायक अमीन कागजी, पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर शर्मा, पूर्व राज्य सभा सदस्य अश्क अली टाॅक, पीसीसी सचिव ललित तूनवाल, प्रशांत शर्मा, डीसीसी के पदाधिकारी व नगर निगम के पार्षद सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित थें। शिविर में जिला कलेक्टर अंतर सिह नेहरा, भारतीय उपभोक्ता परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा अनन्त शर्मा, वैष्य समाज के अध्यक्ष आत्माराम गुप्ता, बैंक कर्मचारी नेता महेश मिश्रा, क्रेडाई के पूर्व अध्यक्ष गोपाल लाल गुप्ता सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/ ईश्वर




