back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एसएसपी जगराओं से मांगी बंदी बना कर मौत के घाट उतारने के मामले की रिपोर्ट

-पंजाब राज्य अनुसूचित जाति कमीशन ने दलित परिवार की शिकायत पर की सुनवाई जगराओं, 05 जून (हि.स.) । लुधियाना के निकट गांव लताला की रहने वाली सर्वजीत कौर की शिकायत की सुनवाई करते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के मेंबर डाक्टर तरसेम सिंह सियालिका ने एस.एस.पी जगराओं को इसकी रिपोर्ट देने को कहा। आयोग के सदस्य की तरफ से इस मामले की स्टेटस रिपोर्ट 21 जून तक देने को कहा है। सर्वजीत कौर ने अपनी दी शिकायत में बताया कि राज कुमार पर बुरी तरह से प्रताड़ित किया गया और मारपीट की गई। जिस कारण उसकी मौत हो गई थी लेकिन थाना जोधां की पुलिस ने अभी तक आरोपितों के खिलाफ जो धाराएं बनती हैं , उसके तहत कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस काफी समय से टाल मटोल कर रही है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सियालका ने बताया कि उच्च जाति के कुछ परिवारों की तरफ से दलित औरत के निकटतक रिश्तेदार को मौत के घाट उतारने व बच्चे को बुरी तरह से प्रताड़ित करने की शिकायत मिली है। कमिशन को पता चला है कि शिकायतकर्ता के साथ भी मारपीट भी हुई है। राज कुमार को बंदी बना कर उसको प्रताड़ित करते हुए बुरी तरह से मारपीट की गई। जख्मों की ताव न सहते हुए राजकुमार ने अस्प्ताल में दम तोड़ दिया। पर काफी समय बीत जाने के बाद भी पुलिस की तरफ से पीड़ित परिवार की सुनवाई नहीं की जा रही है। पुलिस ने अपने कर्तव्य मं कोताही दिखा रही है। डाक्टर सियालिका ने बताया कि इस मामले से संबंधित दस्तावेज देखने के लिए एस.एस.पी जगराओ से विभागीय स्तर पर की गई कार्रवाई की स्टेटस रिपोर्ट मंगवाई जा रही है। ताकि फाइल को देखते के बाद कमिशन मामले को मजबूती से आगे ले जाकर उसमें बनती धाराओं की बढोतरी करवा सके। पीड़ित परिवार को पूरा इंसाफ दिलवाया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार / कुमार

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...

Cricket Facts: जब पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन, क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे दिलचस्प किस्से जो आपको चौंका देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड और...

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री...

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

FIR vs Zero FIR में क्या अंतर है? जानिए आपका कानूनी अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हम लोग किसी मुसीबत...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵