back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नवजोत सिंह सिद्धू का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस में आना चाहते थे सीएम भगवंत मान; बनना चाहते थे मेरा डिप्टी

Navjot Singh Sidhu News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने दावा किया है कि पंजाब के सीएम भगवंत मान का कांग्रेस में शामिल होने का मन था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने दावा किया है कि पंजाब के सीएम भगवंत मान का कांग्रेस में शामिल होने का मन था। सिद्धू ने एक इंटरव्यू में इस बात को साझा किया है। इसको लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। सिद्धू ने यह भी दावा किया है कि भगवंत मान उनके डिप्टी बनने के लिए तैयार थे।

इसके जवाब में सिद्धू ने यह बात कही

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कांग्रेस में शामिल होने के लिए एक बार उनसे संपर्क किया था। वहीं एक मीडिया इंटरव्यू में जब नवजोत सिंह सिद्धू से उनको लेकर चल रही अफवाहों के बारे में पूछा गया कि क्या सिद्धू बीजेपी में शामिल हो सकते हैं और क्या भाजपा ने उनसे संपर्क साधा है। इसके जवाब में सिद्धू ने यह बात कही। उन्होंने अपने इंटरव्यू की एक क्लिप अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर भी शेयर किया है।

अगर सीएम भगवंत मान पूछेंगे तो में उन्हें वो जगह भी बताऊंगा जहां वह मुझसे मिले थे

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू के दावों पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि भगवंत मान उनके पास आये थे। अगर सीएम भगवंत मान पूछेंगे तो में उन्हें वो जगह भी बताऊंगा जहां वह मुझसे मिले थे।

मैं आपका डिप्टी बनने को तैयार हूं

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि सीएम भगवंत मान ने उनसे कहा कि पाजी, अगर आप मुझे कांग्रेस में शामिल करा देंगे तो मैं आपका डिप्टी बनने को तैयार हूं। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर आप आम आदमी पार्टी में आते हो, तो भी मैं आपका डिप्टी सीएम बनने के लिए तैयार हूं।

अगर भगवंत मान कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं तो उनका स्वागत है

नवजोत सिंह सिद्धू ने यह भी दावा किया कि उन्होंने सीएम भगवंत मान से कहा कि वह कांग्रेस के नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रति प्रतिबद्ध हैं और वह उन्हें नहीं छोड़ सकते हैं। सिद्धू ने कहा कि अगर भगवंत मान कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं तो उनका स्वागत है, जिसके लिए उन्हें दिल्ली में पार्टी के नेतृत्व से बात करनी चाहिए।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Kanthi Dakshin Seat: लगातार दूसरी बार BJP के खाते में जाएगी यह सीट या बदलाव की बहेगी बयार? जानिए सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Kanthi Dakshin Seat पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में शामिल है और इसे राज्य का 216वां निर्वाचन क्षेत्र माना जाता है।...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵