back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लुधियाना: राधा स्वामी सत्संग ब्यास के सहयोग से दो कोविड केयर सेंटर शुरू

लुधियाना 14 मई (हि.स.)। राधा स्वामी सत्संग ब्यास के सहयोग से शुक्रवार को लुधियाना शहर में लेवल-1और लेवल-2 के मरीजों के इलाज के लिए 220 बैडों वाले कोविड केयर सैंटरों की शुरूआत की गई। यह सेंटर शहर के हम्बड़ा रोड और मुंडिया क्षेत्र में स्थापित किए गए हैं। दोनों सैंटरों में 110-110 बैड स्थापित किए गए है। इन सेंटरों का उद्घाटन सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, विधायक संजय तलवाड़, निगम पार्षद ममता आशु तथा डिप्टी कमिश्नर वीरेंद्र कुमार शर्मा ने किया। इस मौके पर हम्बड़ा रोड़ पर कोविड सेंटर में पत्रकारों से बातचीत करते सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि हर एक केंद्र में 110बेड होंगे जिनमें 55 पुरुषों व 55 महिलाओं के लिए होगे। उन्होंने राधा स्वामी सत्संग ब्यास का धन्यवाद किया जिन्होंने पंजाब सरकार तथा जिला प्रशासन को इन कोविड सेंटरो की शुरुआत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण प्रभावित हुए शहर के बुनियादी ढांचे के प्रसार के लिए यह सैंटर बहुत लाभदायक सिद्ध होगें। उन्होंने कहा कि इन सारे बेडों के लिए ऑक्सीजन सप्लाई भी यकीनी बनाई जाएगी। स्थानीय मुंडियां में फोर्टिस अस्पताल के साथ लगते कोविड केयर सेंटर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक संजय तलवार ने कहा कि महामारी की विनाशकारी दूसरी लहर का असरदार ढंग के साथ मुकाबला करने के लिए यह केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह सुविधाएं कोविड केयर सेंटर शुरू करने के लिए एक आदर्श जगह है तथा इसमें लेवल वन तथा लेबल टू के मरीजों के लिए ऑक्सीजन बेड होंगे । यहां भी इलाज के लिए ऑक्सीजन सप्लाई यकीनी बनाई जाएगी। डिप्टी कमिश्नर वरिंदर कुमार शर्मा ने कहा कि जिले में ऑक्सीजन की सप्लाई या ऑक्सीजन वाले बैडों की कोई कमी नहीं है। इस मौके पर सीनियर कांग्रेसी नेता नेत्री सतविंदर कौर बिट्टी, संयुक्त पुलिस आयुक्त जे.एलनचेलियन,एडीसीडी संदीप कुमारृ एडीसी जनरल अमरजीत, सिविल सर्जन डॉ किरण आहलूवालिया गिल के अलावा और भी कई प्रमुख तौर पर शामिल हुए। हिन्दुस्थान समाचार / कुमार / संजीव

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Purple Cap Winners: गेंदबाजों की बादशाहत का प्रतीक, जानिए किन भारतीयों ने मचाया धमाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जहां...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵