back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Punjab News: अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित DSP की हत्या, सड़क किनारे मिली लाश; इलाके में मचा हड़कंप

Punjab News: जालंधर में पंजाब पुलिस के DSP दलबीर सिंह देओल की सोमवार को लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। उनके गले में गोली फंसी हुई थी और सिर पर चोट का निशान था।

जालंधर, रफ्तार डेस्क। जालंधर में पंजाब पुलिस के DSP दलबीर सिंह देओल की सोमवार को लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। उनके गले में गोली फंसी हुई थी और सिर पर चोट का निशान था। उनके पास से उनकी सर्विस रिवॉल्वर भी गायब थी। DSP दलबीर सिंह देओल जालंधर के रहने वाले थे, उनकी पोस्टिंग इन दिनों संगरूर जिले में थी, जहां वे अपनी सेवाएं दे रहे थे। पंजाब पुलिस इसको लेकर सतर्क है और बारीकी से इस मामले की जांच कर रही है।

डीएसपी दलबीर सिंह की जालंधर के एक गाँव में कुछ लोगो से लड़ाई हो गयी थी

DSP दलबीर सिंह देओल की लाश बस्ती बावा खेल नहर के पास सोमवार को सड़क पर पड़ी हुई मिली। सूत्रों के अनुसार डीएसपी दलबीर सिंह की जालंधर के एक गाँव में कुछ लोगो से लड़ाई हो गयी थी, जिसमे गुस्से में दलबीर सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चला दी थी। किसी तरह से अगले दिन उनकी गांव वालो के साथ आपस में सुलह हो गयी थी।

पोस्टमार्टम के बाद पता चला कि DSP दलबीर सिंह के गले में गोली फंसी हुई थी

पंजाब पुलिस के ADCP बलविंदर सिंह रंधावा ने जानकारी दी कि पुलिस को किसी ने फोन करके इस घटना की जानकारी दी थी। जब पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची तो उन्होंने लाश को पहचाना और DSP दलबीर सिंह की पुष्टि की। ADCP बलविंदर सिंह ने आगे बताया कि DSP दलबीर सिंह के सिर पर चोट लगी हुई थी, शुरूआती तफ्तीश में पंजाब पुलिस इसको एक सड़क दुर्घटना मान रही थी। लेकिन जब पोस्टमार्टम के बाद पता चला कि DSP दलबीर सिंह के गले में गोली फंसी हुई थी तो पुलिस ने इस हिसाब से जांच शुरू कर दी है। DSP दलबीर सिंह के पास से उनकी सर्विस रिवॉल्वर भी गायब थी।

दलबीर सिंह के पास उनके गार्ड भी मौजूद नहीं थे

DSP के दोस्तों ने पुलिस को जानकारी दी कि 31 दिसंबर की रात को नए साल की पार्टी सेलिब्रेट करने के बाद उन्होंने DSP दलबीर सिंह को बस स्टैंड के पीछे छोड़ दिया था। जब यह घटना हुई थी तब दलबीर सिंह के पास उनके गार्ड भी मौजूद नहीं थे। पंजाब पुलिस ने तुरंत बस स्टैंड के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस ने DSP दलबीर सिंह के परिवार वालो से भी पूछताछ शुरू कर दी है, जिससे दलबीर सिंह के मौत के कोई सुराग मिल सके। बता दें कि दलबीर सिंह एक प्रसिद्ध वेटलिफ्टर थे और उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

7 महीने से फरार AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा गिरफ्तार, रेप और धोखाधड़ी का आरोप

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पंजाब में बड़ी कार्रवाई करते हुए पटियाला पुलिस ने Harmeet Singh Pathanmajra को गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले 7 महीनों...
spot_img

Latest Stories

Sonam Kapoor बनी दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म, खुद पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में मचा हाहाकार: Sensex 1000 अंक टूटा, Nifty भी लुढ़का

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵