back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जालंधर लोकसभा उपचुनाव : आप के रिंकू ने कांग्रेस की उम्मीदवार कर्मजीत कौर को हराया 58 हजार वोटों से

सुशील कुमार रिंकू पहले कांग्रेस में ही थे। चुनाव से पहले उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थामा और आप ने उन्हें उम्मीदवार घोषित कर दिया।

चंडीगढ़, एजेंसी। जालंधर लोकसभा उपचुनाव में पंजाब की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाने में कामयाब हो गई। आम आदमी पार्टी उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार कर्मजीत कौर को 58 हजार 691 वोटों से हराकर लोकसभा में एंट्री करने में कामयाब हो गए। जालंधर के माध्यम से अब आप का लोकसभा में भी एक सांसद होगा। जालंधर लोकसभा कांग्रेस के पूर्व सांसद संतोख चौधरी के निधन के बाद रिक्त हुई थी।

आम आदमी पार्टी को जालंधर में जीत हासिल हुई

सुशील कुमार रिंकू पहले कांग्रेस में ही थे। चुनाव से पहले उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थामा और आप ने उन्हें उम्मीदवार घोषित कर दिया। अब तक हुए कुल 18 चुनावों में 14 बार कांग्रेस, दो बार अकाली दल तथा दो बार जनता दल यहां से विजयी रहे हैं। यह पहला मौका है, जब आम आदमी पार्टी को जालंधर में जीत हासिल हुई है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद लोकसभा के दो उपचुनाव हुए हैं, जिनमें से संगरूर उपचुनाव में आप को हार का सामना करना पड़ा था।

शिअद अमृतसर के गुरजंट सिंह को 20,354 वोट मिले

बीती 10 मई को हुई वोटिंग के बाद 13 मई को जालंधर में हुई मतगणना के दौरान आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को कुल तीन लाख दो हजार 279 वोट मिले। कांग्रेस की कर्मजीत कौर को दो लाख 43 हजार 588 वोट, शिरोमणि अकाली दल के डॉ.सुखविंदर सुखी को एक लाख 58 हजार 445 वोट तथा भारतीय जनता पार्टी के इकबाल अटवाल को एक लाख 34 हजार 800 वोट मिले हैं। शिअद अमृतसर के गुरजंट सिंह को 20,354 वोट मिले हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। India Meteorological Department (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए...
spot_img

Latest Stories

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵