back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चरणजीत सिंह चन्नी का बड़ा दावा, वायुसेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले को बताया BJP का स्टंट

जालंधर के कांग्रेस के उम्मीदवार चन्नी ने भारतीय वायु सेना के काफिले पर हुए हमले को बताया भाजपा का स्टंट। अनुराग ठाकुर ने की चन्नी द्वारा की गई टिप्पणी के लिए कांग्रेस से मांफी की मांग।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कांग्रेस लीडर चरणजीत सिंह चन्नी ने पुंछ में हुए आतंकी हमले को स्टंट बताया। शनिवार को हुए इस हमले में भारतीय वायु सेना का एक जवान शहीद हो गया जबकि चार अन्य घायल हो गए। चन्नी ने इस हमले को भाजपा का लोकसभा चुनाव को जीतने के लिए स्टंट करार दिया।

अनुराग ठाकुर ने की माफी की मांग

पूर्व पंजाब मुख्यमंत्री और कांग्रेस के जालंधर से उम्मीदवार द्वारा की गई इस टिप्पणी ने आग पकड़ ली है। कंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि चन्नी द्वारा की गई टिप्पणी के लिए कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। उनका कहना है कि टिप्पणी से देश के जवानों की शान को कम किया गया है। वहीं भाजपा नेता मनजिंदर सिंह छिल्लर ने चन्नी के शब्दों को अपमानजनक कहा है।

चन्नी ने हमले पर लगाई स्टंटबाजी की मोहर

हमले को लेकर किए गए एक सवाल के जवाब में चन्नी ने कहा कि यह स्टंटबाजी हो रही है, हमले नहीं हो रहे। साथ ही उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव नजदीक होते है, भाजपा जीत के लिए ऐसे स्टंट करती है। चन्नी कांग्रेस के जालंधर सीट से उम्मीदवार है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि भाजपा जानती है कि कैसे लोगों की जान के साथ खेलना है।

भाजपा बरसी कांग्रेस पर

आनंतनाग-राजौरा लोकसभी सीट पर चुनाव तीन हफ्ते बाद हैं। और ठीक उससे पहले भारतीय वायु सेना के एक काफिले पर हमला हो जाता है, जिसमें एक जवान की मौत हो जाती है और चार घायल हो जाते हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चन्नी के शब्दों की कड़ी निंदा की और कांग्रेस से सवाल किया कि क्या वे चुनाव जीतने के लिए जवानों की शान की तौहीन करेंगे। उन्होंने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल रांधी और पार्टी आध्यक्ष खड़गे से अनुरोध किया है कि चन्नी माफी मांगे। ठाकुर ने कहा कि वह हमारे जवानों की शान की तौहीन कर उनकी काबिलियत पर शक कर रहे हैं। क्या इस तरह कांग्रेस चुनाव जीतेगी?

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

कांशीराम पर बयान को लेकर सियासत तेज: मंत्री असीम अरुण का राहुल गांधी पर हमला, कहा- इतिहास का ज्ञान नहीं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक Kanshi Ram की विरासत को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बहस तेज...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...