Lok Sabha Poll: अमेठी में कांग्रेस दफ्तर पर देर रात हमला, गाड़ियों में की तोड़फोड़, BJP नेताओं पर केस दर्ज

UP News: अमेठी के कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर 5 मई की देर रात को कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया। इस मामले में पुलिस ने बीजेपी नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है।
Congress Amethi Office attacked by BJP
Congress Amethi Office attacked by BJP Rafaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के अमेठी में कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर 5 मई की देर रात को कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। उपद्रवियों ने बाहर खड़े कई वाहनों में तोड़फोड़ की और हंगामा मचाने के बाद मौके से फरार हो गए। इस हमले के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

कांग्रेस नेता पर हमला

इस हमले में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शुभम सिंह पर अज्ञात लोगों ने हमला किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंगल भी मौके पर पार्टी कार्यालय पहुंचे। घटना के बाद सीओ सिटी मयंक द्विवेदी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शन कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। सीओ सिटी द्विवेदी ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच की जाएगी और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना स्थल पर पुलिस भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

इन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज

पुलिस ने जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला करने के आरोप में बीजेपी के 2 जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं और 8 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शुभम सिंह ने अपनी पुलिस शिकायत में आरोप लगाया कि उन पर बीजेपी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र प्रताप सिंह, बीजेपी युवा मोर्चा के जिला प्रमुख विशु मिश्रा और 8 अन्य लोगों ने हमला किया था।

कांग्रेस ने साझा की वीडियो

यूपी के अमेठी में स्मृति ईरानी और BJP के कार्यकर्ता बुरी तरह डरे हुए हैं। सामने दिख रही हार से बौखलाए BJP के गुंडे लाठी-डंडों से लैस होकर अमेठी में कांग्रेस कार्यालय के बाहर पहुंचे और वहां खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और अमेठी के लोगों पर भी जानलेवा हमला किया गया है। इस हमले में कई लोग बुरी तरह घायल हैं। घटना के दौरान स्थानीय लोगों की गाड़ियों को भी नुक़सान पहुंचाया गया। इस पूरी घटना के दौरान पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बनकर खड़ा रहा। ये घटना गवाह है कि अमेठी में BJP बुरी तरह हारने वाली है।

बीजेपी नेताओं के खिलाफ केस दर्ज

इस मामले को लेकर कांग्रेस की जिला इकाई के अध्यक्ष प्रदीप सिंघल और पूर्व मंत्री आशीष शुक्ला समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता स्थानीय थाने पहुंचे। पुलिस ने कहा कि सत्येन्द्र प्रताप सिंह, विशु मिश्रा और के खिलाफ धारा 147 (उपद्रव पैदा करने का दोषी), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से अपमान करना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in