back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शिअद को बड़ा झटका, पूर्व विधायक खीरनिया सहित 100 से ज्यादा पदाधिकारियों ने पार्टी से दिया इस्तीफा

-पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा लुधियाना, 27 मई (हि.स.)। शिरोमणि अकाली दल बादल (शिअद) को गुरुवार को उस समय बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब विधानसभा हल्का समराला के पूर्व अकाली विधायक जगजीवन सिंह खीरनिया सहित 100 से ज्यादा पदाधिकारियों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। उनके साथ स्त्री अकाली दल की राष्ट्रीय महासचिव बलजिंदर कौर खीरनिया ने पार्टी को अलविदा कहा। खीरनिया ने पार्टी प्रधान सुखबीर बादल को एक बड़ा राजनीतिक झटका देते हुए आगामी चुनावों के लिए पार्टी के खिलाफ बगावती झंडा बुलंद कर दिया और शिअद के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा की। एक विशेष बातचीत करते हुए खीरनिया ने कहा कि कि अकाली दल अपने पुराने नेताओं और वर्करों को नजरअंदाज कर रहा है तथा टकसाली नेताओं की इस पार्टी में कोई कदर नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वह हल्के के लोगों के सहयोग के साथ इस बार चुनाव जीत कर भी दिखाएंगे । वह हलके के गांवों में ऐसी लहर लाएंगे के लोग अकाली दल को गांव में एंट्री तक नहीं होने देंगे। पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुझे दूसरी कई पार्टियों के फोन भी आए , मगर हमने अभी तक किसी पार्टी में जाने का निर्णय नहीं लिया है , क्योंकि हम अपने हलके के वर्करों के साथ विचार-विमर्श करके ही अगला निर्णय लेंगे की किसी पार्टी में जाना है या फिर आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ना है। उन्होंने कहा कि हम अपने हलके के पदाधिकारियों की सहमति के साथ ही आगामी योजनाएं तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके वर्करों में रोष है कि पार्टी ने उनको नजरअंदाज कर पार्टी में शामिल हुए नए लोगों को हल्का इंचार्ज नियुक्त किया है जबकि वह पिछले 4 साल से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं और गांवों व शहरों में पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार / कुमार/ संजीव

Advertisementspot_img

Also Read:

बजट सत्र के पहले दिन व्हीलचेयर पर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी यादव, जानिए क्‍या है वजह?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को व्हीलचेयर पर विधानसभा परिसर में...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵