back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एक साल के कार्यकाल पूरा होने पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दीपक प्रकाश को दी बधाई

रांची, 25 फरवरी (हि. स.)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने प्रदेश अध्यक्ष के रुप में एक वर्ष का कार्यकाल गुरुवार को पूरा किया। मौके पर प्रदेश कार्यालय में दीपक प्रकाश को बधाई दी गई। विभिन्न जिलों से आये कार्यकर्ताओं ने प्रकाश को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र देकर उनका अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां भी बांटी। प्रकाश ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिले सम्मान ,प्यार और आशीष से अभिभूत हैं । उन्होंने कहा कि मुझे पार्टी के सभी अनुभवी वरिष्ठ जनों का सहयोग प्राप्त हुआ है। पार्टी आगामी वर्षों में संगठनात्मक रूप से बूथ स्तर तक मजबूत होगी। साथ ही हेमंत सरकार की जनविरोधी नीतियों और कार्यक्रमों के खिलाफ पार्टी का संघर्ष और तेज होगा। भाजपा को राज्य बनाने की तरह सजाने और संवारने की भी चिंता है। बधाई देने वालों में संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, काजल प्रधान ,विधायक भानु प्रताप शाही सहित अन्य शामिल हैं। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Advertisementspot_img

Also Read:

लालू यादव की ‘रेलवे मैनेजमेंट गुरु’ की चमक पर लगा भ्रष्टाचार का काला धब्बा, IRCTC घोटाले में परिवार समेत घिरे

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । IRCTC घोटाले ने रेल मंत्री के रूप में लालू प्रसाद यादव की उस छवि को झटका दिया है,...
spot_img

Latest Stories

Pawan Khera Bail: Telangana High Court से मिली अग्रिम जमानत, Himanta Biswa Sarma की पत्नी की FIR का मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को बड़ी...

RR vs RCB: गुवाहाटी में रन बरसने तय, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 का 16वां...

Stock Market Today: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में शानदार उछाल, Sensex 428 अंक चढ़ा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 10 अप्रैल को भारतीय शेयर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵