back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पति ने 6 महीने की गर्भवती पत्नी को बिस्तर में बांधकर जला डाला, मामूली बहस पर क्रूरता की हदें पार की

Crime News: ऐसे निर्दयी इंसान के साथ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। जिससे समाज में ऐसे निर्दयी लोगो के दिल में कानून का भय बैठे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पंजाब से एक बहुत क्रूरता वाली खबर सामने आई है। यहां अमृतसर में 19 अप्रैल (शुक्रवार) को पति ने 23 वर्षीय पत्नी को जलाकर मार डाला। महिला छह महीने की गर्भवती थी।

जिससे समाज में ऐसे निर्दयी लोगों के दिल में कानून का भय बैठे

ऐसे निर्दयी इंसान के साथ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। ताकि समाज में ऐसे निर्दयी लोगों के दिल में कानून का भय बैठे। यह घटना 19 अप्रैल को अमृतसर के निकट बुल्लेनांगल गांव में हुई है। पुलिस की जानकारी के अनुसार पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कड़ी बहस हुई, जिसके बाद आरोपी सुखदेव ने अपनी पत्नी पिंकी को बिस्तर से बांधकर उसको जला डाला।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया

पंजाब पुलिस के अनुसार आरोपी सुखदेव और उसकी पत्नी के बीच आए दिन अलग-अलग मुद्दों को लेकर लड़ाई होती रहती थी। 19 अप्रैल 2024 को भी दोनों पति पत्नी के बीच में आपस में किसी बात को लेकर बहस हुई। उसके बाद आरोपी सुखदेव ने अपनी पत्नी पिंकी को बिस्तर से बांधकर जला डाला, जिसमें पिंकी की मौत हो गयी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी सुखदेव की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने पंजाब पुलिस से इस घटना की पूरी रिपोर्ट मांगी है

वहीं इस क्रूरता को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने पंजाब पुलिस से इस घटना की पूरी रिपोर्ट मांगी है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इस घटना को लेकर एक पोस्ट किया है। जिसमे उन्होंने लिखा है कि अमृतसर में हुई इस घटना से स्तब्ध हैं। जहां एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी को आग लगा दी। इस कृत्य की क्रूरता अकल्पनीय है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष शर्मा रेखा ने अपराधी को गिरफ्तार करने और कार्रवाई की रिपोर्ट तीन दिनों के अंदर सौपने के लिए पंजाब के डीजीपी को एक पत्र लिखा है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵