back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Amritsar Police ने ड्रोन से फेंकी गई दो किलो आइस ड्रग व चीनी पिस्तौल बरामद की, एक गिरफ्तार

Amritsar News: पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके सीमा पार से चलाए जा रहे नशा और हथियारों की तस्करी के रैकेट का पर्दाफाश किया है।

अमृतसर, (हि.स.)। सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए पंजाब पुलिस ने दो किलो आइस ड्रग (मेथामफेटामाइन) बरामद की है। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके सीमा पार से चलाए जा रहे नशा और हथियारों की तस्करी के रैकेट का पर्दाफाश किया है।

गिरफ्तार व्यक्ति अमृतसर के गांव गग्गड़माल का निवासी सिमरनजीत सिंह

पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने गुरुवार को बताया कि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति अमृतसर के गांव गग्गड़माल का निवासी सिमरनजीत सिंह उर्फ सिमर मान है। पुलिस टीम ने आइस ड्रग की खेप के अलावा उसके कब्ज़े से एक अति-आधुनिक .30 बोर का चीनी पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

यह गिरोह राज्य भर में आइस ड्रग्ज़ की सप्लाई करता था

डीजीपी ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि गिरफ़्तार मुलजिम पाकिस्तान आधारित तस्कर पठान और आमेर के सीधे संपर्क में था, जो उसे ड्रोन के जरिये सरहद पार से आइस ड्रग्ज़ और हथियार सप्लाई कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह गिरोह राज्य भर में आइस ड्रग्ज़ की सप्लाई करता था, इसलिए उसके नेटवर्क के बारे में पता लगाने के लिए जांच जारी है।

पुलिस ने मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है

उन्होंने बताया कि अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में डीसीपी हरप्रीत मंडेर, एडीसीपी सिटी-3 अभिमन्यु राणा और एसीपी वेस्ट कमलजीत औलख की टीम ने छेहरटा क्षेत्र में व्यापक ऑपरेशन किया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने सिमर मान को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह इस खेप की डिलीवरी करने के लिए किसी व्यक्ति का इन्तजार कर रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। यह अमृतसर पुलिस की बहुत बड़ी कार्यवाही है। पंजाब के युवाओं के साथ साथ पूरे देश के युवाओं को ऐसे नशे की लत से निकालना बहुत ही जरुरी है। इस तरह की कार्यवाही देशभर में बड़े स्तर पर जारी रहनी चाहिए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

जम्मू कश्मीर में LOC पर पाक की नापाक हरकत, देखे गए संदिग्‍ध ड्रोन, भारतीय सेना की सतर्कता के बाद वापस लौटे

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में रविवार शाम उस समय हलचल मच गई, जब नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...