back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM Odisha Visit: ओडिशा में बोले पीएम मोदी, कहा- कांग्रेस के राज में ओडिशा को अपने हक के लिए होना पड़ा परेशान

PM Odisha Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को केंद्र की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक दशक पहले ओडिशा को अपने अधिकारों के लिए भी परेशान होना पड़ता था।

संबलपुर/नई दिल्ली, (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को केंद्र की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक दशक पहले ओडिशा को अपने अधिकारों के लिए भी परेशान होना पड़ता था। अब ओडिशा के विकास के लिए फंड की कोई कमी नहीं है।

ओडिशा को अपने हक के लिए भी परेशान होना पड़ता था

प्रधानमंत्री ने ओडिशा के संबलपुर में भाजपा की जनसभा में कहा कि 2014 के पहले 10 वर्षों तक केंद्र में जो सरकार थी वह बजट में जितनी घोषणाएं करती थी, उससे कई गुना बड़े घोटाले करती थी। 2014 से पहले भारत का युवा निराशा में डूबा था, उसका भविष्य अंधेरे में था, आज भारत का युवा आत्मविश्वास से भरा है क्योंकि उसके पीछे ईमानदार भाजपा सरकार खड़ी है। दिल्ली में जब कांग्रेस का राज था, तब ओडिशा को अपने हक के लिए भी परेशान होना पड़ता था। आज आपका ये बेटा दिल्ली में बैठा है, इसलिए आज ओडिशा के विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है।

बजट का ऐलान गरीबों को सशक्त करने की गारंटी है

अपनी सरकार को सच्चे अर्थों में गरीब हितैषी बताते हुए मोदी ने कहा कि दो दिन पहले देश का अंतरिम बजट पेश किया गया। पिछले 10 वर्षों में जिस नीति पर चलते हुए देश के 25 करोड़ लोग, गरीबी से बाहर निकले हैं, ये बजट उसी नीति को और मजबूत करता है। बजट का ऐलान गरीबों को सशक्त करने की गारंटी है। हमारे युवा हों, महिलाएं हों, किसान हों, मछली पालक हों, ये बजट सबके विकास की गारंटी देता है।

ये सम्मान हम सब कार्यकर्ताओं का सम्मान है

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर प्रधानमंत्री ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देना राष्ट्र प्रथम की विचारधारा का सम्मान है। आज भाजपा के हर एक कार्यकर्ता के लिए गर्व और गौरव का दिन है। आज देश ने हम सब के आदरणीय नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा की है। ये सम्मान हम सब कार्यकर्ताओं का सम्मान है, ये सम्मान उस विचारधारा का सम्मान है जो राष्ट्र प्रथम को लेकर चलती है, ये सम्मान दो सांसद वाली पार्टी से चलकर देश और विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का और कार्यकर्ताओं के संघर्षों का सम्मान है।

भाई-भतीजावाद की विचारधारा को चुनौती दी

कांग्रेस की ओर इशारा करते हुए मोदी ने कहा, आडवाणी ने भारतीय लोकतंत्र को एक पार्टी की पकड़ से बाहर निकालने के लिए लगातार संघर्ष किया और सभी का मार्गदर्शन किया। उन्होंने भाई-भतीजावाद की विचारधारा को चुनौती दी और भारत के लोकतंत्र को सभी समावेशी और राष्ट्रवादी विचारधाराओं से जोड़ा।

बजट में 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 10 वर्षों में हमने उन गांवों में भी बिजली पहुंचाई, जो देश की आजादी के बाद भी अंधेरे में थे। हम एलईडी बल्ब की नई क्रांति देश में लाए ताकि गरीब का बिजली बिल कम हो। अब हमारा प्रयास है कि देश के गरीब का बिजली बिल जीरो हो जाए इसलिए इस बजट में एक करोड़ परिवारों के लिए रूफटॉप सोलर पावर स्कीम की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों में करीब 1 करोड़ बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं। इस वर्ष के बजट में 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। मोदी ने कहा कि मेरा कोई गरीब भाई-बहन झुग्गी-झोपड़ी में न रहे, इसके लिए मैं दिन-रात एक कर रहा हूं। किसान हों, मछली पालक हों, मछुआरे हों इनकी आय बढ़े, इनका जीवन आसान हो, ये भाजपा सरकार की प्राथमिकता रही है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली टॉलीगंज सीट को मिनी मुंबई के नाम से भी जाना जाता है। यह वह सीट...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...