back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Odisha News: संबित पात्रा ने भगवान जगन्नाथ को बताया मोदी भक्त; विपक्ष ने किया हमला, पात्रा बोले फिसल गई जुबान

ओडिशा कांग्रेस और बीजेडी से मुख्यमंत्री भाजपा नेता संबित पात्रा पर हमला कर दिया। दरअसल संबित पात्रा ने भगवान जगन्नाथ को पीएम मोदी का भक्त बता दिया था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ओडिशा कांग्रेस और बीजेडी से मुख्यमंत्री भाजपा नेता संबित पात्रा पर हमला किया। दरअसल संबित पात्रा ने भगवान जगन्नाथ को पीएम मोदी का भक्त बता दिया था। हालांकि संबित पात्रा ने कहा कि जुबान फिसलने के कारण उनके मुंह से ऐसा निकला, लेकिन ओडिसा कांग्रेस ने मौके का फायदा उठाने में ज़रा भी देरी नहीं की। पीएम मोदी सोमवार को भगवान जगन्नाथ के पुरी स्थित मंदिर में गए थे।

विवाद पर क्या बोले संबित पात्रा?

संबित्र पात्रा ने ओडिया भाषा में कहा कि पीएम मोदी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे और यह ओडिशा के लोगों एक खास मौका है। साथ ही पात्रा ने कहा कि मोदी के ओडिशा दौरे से वह इतने खुश थे कि वे अपने जज्बातों को संभाल नहीं पाए। हालांकि पात्रा द्वारा कही गई बात को विपक्षी दलों ने पकड़ लिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया।

ओडिशा कांग्रेस का हमला

ओडिशा कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि पात्रा द्वारा कहना कि जगन्नाथ पीएम मोदी के भक्त हैं, यह ओडिया अस्मिता को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने साथ में यह भी लिखा कि वह पात्रा से राष्ट्रीय मीडिया के सामने और ओडिशा के प्रत्येक नागरिक से माफी मांगी चाहिए। ओडिशा कांग्रेस ने पोस्ट किया यह बेहद ही अपमानजनक टिप्पणी थी और पात्रा को भाषा की मर्यादा को नही खोना चाहिए।

वीडियो पर पात्रा ने मांगी माफी

संबित पात्रा ने अपने द्वारा की गई टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए माफी मांगी और बताया कि जुबान के फिसलने के कारण उनके मुंह से ऐसे शब्द निकले। संबित पात्रा ने कहा कि वे भगवान जगन्नाथ के चरणों में पड़कर माफी मांगते हैं।

पीएम ने की मंदिर में पूजा

20 मई को प्रधानमंत्री मोदी ओडिशा में थे और उन्होंने वहां भगवान जगन्नाथ के मंदिर में पूजा की थी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उन्होंने पुरी के श्रीजगन्नाथ मंदिक में पूजा की। साथ ही लिखा कि भगवान उनपर अपनी कृपा बनाएं रखे और उन्हें विकास की नई ऊंचाईयों तक पहुंचने में मदद करें।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

PM Modi Visited Jagannath Temple In Odisha GN_2vHYakAE5r2u.jfif

Advertisementspot_img

Also Read:

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है। इसी बीच राज्य की मुख्य...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...