back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Manipur violence: मणिपुर CM एन बीरेन सिंह ने की शाह से मुलाकात, कहा- ‘राज्य में सुधर रहे हालात’

Manipur violence: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि राज्य के हालात में सुधार हो रहा है। दरअसल, एन बीरेन सिंह ने गुरुवार शाम दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि राज्य के हालात में सुधार हो रहा है। दरअसल, एन बीरेन सिंह ने गुरुवार शाम दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस विशेष बैठक में मणिपुर CM एन बीरेन सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बीरेन मंत्रिमंडल के कुछ मंत्री भी शामिल रहे। इस दौरान दोनो नेताओं में मणिपुर के हालात पर चर्चा हुई।

मणिपुर में सामान्य हो रहा जन-जीवन

मुलाकात के बाद एस बीरेन सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह गृह मंत्री अमित शाह से मिलने आए थे। उन्होंने राज्य के हालत से गृह मंत्री को अवगत कराया। वह हर समय गृह मंत्री की सलाह लेते रहते हैं। सिंह ने आगे कहा संसद में प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बयान सुनने के बाद मणिपुर में शांति है। वहां जन-जीवन सामान्य हो रहा है।

मणिपुर में तनाव का कारण कांग्रेस- एस बीरेन सिंघ

इसके साथ ही सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें हर समय मणिपुर के बारे में टिप्पणी करने से बचना चाहिए। मणिपुर में उपजे तनाव के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। कांग्रेस को हर विषय का राजनीतिकरण नहीं करनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि मणिपुर में मैतेई समुदाय को एसटी श्रेणी में शामिल किए जाने की मांग के विरोध में तीन मई को रैली का आयोजन हुआ था। ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन मणिपुर ने इस रैली का आयोजन किया था। रैली के दौरान हिंसा भड़क गई थी। अभी तक इस हिंसा में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है।

Advertisementspot_img

Also Read:

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर Sonam Wangchuk की हिरासत को खत्म करने का बड़ा फैसला लिया है। गृह मंत्रालय...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...