back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

No Confidence Motion: आज मणिपुर पर पीएम मोदी करेंगे विपक्ष के वार पर पलटवार, जानिए अब तक चर्चा में क्या हुआ?

No Confidence Motion: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे। पीएम मोदी लोकसभा में 3 से 4 बजे के बीच अपनी बात रख सकते है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क।  लोकसभा में मानसून सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लया गया था। इस प्रस्ताव पर चर्चा का आज गुरुवार यानि 10 अगस्त को तीसरा दिन है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे। पीएम मोदी लोकसभा में 3 से 4 बजे के बीच अपनी बात रख सकते है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस दौरान पीएम मोदी विपक्ष पर हमलावर हो सकते हैं।

आज पीएम मोदी संसद में होंगे उपस्थित

गौरतलब है कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को बताया कि पीएम मोदी 10 अगस्त को संसद में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इस दौरान पीएम मोदी विपक्ष द्वारा एनडीए सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का जवाब देंगे। आपको बता दें मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर विपक्ष ने 26 जुलाई को लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। प्रस्ताव को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्वीकार कर लिया था। इसके बाद मंगलवार को कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने स्ताव पर बहस शुरू की थी। उनके सवालों का जवाब भाजपा संसद निशिकांत दुबे ने दिया था।

अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल ने बोला सरकार पर हमला

दूसरे दिन सदन में राहुल गांधी ने अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए सरकार पर हमला बोला। राहुल गांधी ने मणिपुर मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि मणिपुर की सच्चाई है कि मणिपुर बचा ही नहीं है। आपने मणिपुर को दो भागों में बांट दिया। मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या की है। इन्होंने मणिपुर में हिंदुस्तान को मारा है। राहुल ने कहा, सरकार ने मणिपुर में भारत माता की हत्या की है, आप देशद्रोही हैं। हिंदुस्तान का मणिपुर में मर्डर किया है। मेरी माता का मणिपुर में मर्डर किया है।

स्मृति इरानी ने किया पलटवार

राहुल गांधी के आरोपो पर केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी पलटवार किया। उन्होने कहा मणिपुर खंडित नहीं। यह मेरे देश का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि पहली बार राष्ट्र के इतिहास में भारत माता की हत्या की बात कही गई और उस कांग्रेस पार्टी ने तालियां बजाई है। जो भारत माता की हत्या पर ताली पीटी है, उसने इस बात का संकेत पूरे देश को दिया कि मन में गद्दारी किसके है? इरानी ने आपने भाषण के दौरान कांग्रेस और इनके सहयोगी दलो को आडे हाथ लेते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियों को बताया।

अमित शाह ने भी दिया जवाब

अविश्वास प्रस्ताव पर गृह मंत्री अमित शाह ने भी जवाब दिया।। इस दौरान उन्होंने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. पर करारा प्रहार किया। अमित शाह ने कहा, ‘मैं विपक्ष की इस बात से सहमत हूं कि मणिपुर में हिंसा का तांडव हुआ है। हमें भी दुख है। जो घटनाएं वहां हुई वो शर्मनाक है, लेकिन उसपर राजनीति करना और भी ज्यादा शर्मनाक। ये भ्रम फैलाया गया कि सरकार मणिपुर पर चर्चा नहीं करना चाहती। हम पहले दिन से चर्चा पर तैयार थे, लेकिन विपक्ष चर्चा नहीं हंगामा चाहता था। शाह ने कहा मणिपुर में अब तक 156 लोग मारे गए हैं। इसमें से 107 मई में मारे गए। जून में 30 मारे गए, जुलाई में 15 मारे गए। अगस्त में अब तक 4 मारे गए। इसका मतलब ये है कि हिंसा धीरे-धीरे कम हो रही है। हम हिंसा की आग में तेल डालने का काम नही कर रहें है और आप भी न करें।

Advertisementspot_img

Also Read:

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता पोर्ट (Kolkata Port) की सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है क्योंकि यहां चौतरफा...
spot_img

Latest Stories

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵