नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज मणिपुर बोर्ड द्वारा 2024 में आयोजित कक्षा 10वीं की परीक्षा के नतीजे घोषित हुए। 2024 का मणिपुर बोर्ड का कक्षा 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट 93.03 प्रतिशत दर्ज किया गया है। बता दें कि आज महाराष्ट्र बोर्ड ने भी 10वीं कक्षा की परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए है। जो परीक्षार्थी कक्षा 10वीं की परीक्षा में बैठे थे, वे अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट manresults.nic.in पर विजिट कर देख सकते हैं।
अनोखा परीक्षार्थी!
बता दें कि जहां बोर्ड ने सभी परीक्षार्थियों का रिजल्ट घोषित कर है, लेकिन अभी भी एक परीक्षार्थी ऐसा है जिसका रिजल्ट घोषित नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार नोटिस में कहा गया है कि इस संबंध में स्कूल के हेड को परीक्षा नियंत्रक से 15 जून 2024 से पहले बात करनी होगी।
कब हुईं परीक्षा आयोजित?
बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं की परीक्षा 15 मार्च से तीन अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी।
किसने मारी बाजी?
हमेशा एक संभावना रहती है कि लड़कियां परीक्षा के मामले में लड़कों को पछाड़ देती हैं। लेकिन मणिपुर के कक्षा 10वीं के रिजल्ट में लड़कों ने लड़कियों को 0.07 प्रतिशत से पछाड़ दिया है। लड़कियों का रिजल्ट जहां 93 प्रतिशत है तो वहीं लड़को का रिजल्ट 93.0ै7 प्रतिशत है।
क्या कहते हैं आंकड़े?
आंकड़ों के अनुसार कक्षा 10वीं के लिए 37715 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया। जिसमें से 37547 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे। जिसमें से 34931 विद्यार्थी पास हुए, इनमें 17678 लड़के हैं तो 17253 लड़कियां शामिल है।
कितने परीक्षार्थियों ने कराया पंजीकरण?
कक्षा 10वीं की परीक्षा में 37,715 परीक्षार्थी बैठे, जिसमें से 19,087 लड़के थे तो वहीं 18,628 लड़कियां थी।
पास होने के लिए कितने अंको की है जरूरत?
परीक्षा पास करने के लिए परीक्षार्थी को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने की जरूरत है।
ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट manresults.nic.in पर विजिट करें।
-इसके बाद अपना रोल नंबर और पंजीकरण नंबर दर्ज करें और सब्मिट करें। यह दोनों चीजें परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड पर लिखी होंगी।
-मांगे गए क्रिडेंशियल सब्मिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
-अब आप चाहें तो इसे सेव करलें या फिर प्रिंट आउट निकाल लें।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





