back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पश्चिम रेलवे : महिला कल्याण संगठन ने किया मेधावी कर्मचारियों का सम्‍मान

मुंबई, 11 जून, (हि. स.)। पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती तनुजा कंसल के नेतृत्व में संगठन ने पश्चिम रेलवे के ग्रुप ‘डी’ के 50 मेधावी कर्मचारियों को सम्मानित किया, जिन्हें मजदूर दिवस के अवसर पर पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया था। प्रत्येक कर्मचारी को योग्यता प्रमाण पत्र और 2000/- रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर के अनुसार, सामान्य सहायक (चपरासी), सफाई वाला, ट्रैक मेंटेनर, महिला ट्रैक मेंटेनर, पॉइंटमैन आदि कर्मचारियों को कोविड महामारी के दौरान उनके अनुकरणीय कार्यों की सराहना के लिए पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा सम्मानित किया गया। श्रम दिवस के अवसर पर चयनित मुख्यालय एवं मंडल कार्यालय के 50 कर्मचारियों को नकद पुरस्कार प्रदान किये गये। श्रीमती कंसल ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और इस कठिन समय में उनकी कड़ी मेहनत की तहे दिल से सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने पुरस्कार विजेताओं को अपना अच्छा काम जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। ये कर्मचारी पश्चिम रेलवे के जगजीवन राम अस्पताल के हॉस्पिटल अटेंडेंट सहित पश्चिम रेलवे के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा हर साल इस प्रकार के पुरस्कार कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए प्रदान किए जाते हैं। ये पुरस्कार भी समूह ‘डी’ के कर्मचारियों को उनके कर्तव्यों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने तथा उनके कार्य को पहचान प्रदान करने के लिए दिये गये। ये रेलवे कर्मचारी फ्रंट लाइन वर्कर के तौर पर मौजूदा महामारी के विरुद्ध राष्ट्र की लड़ाई में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप

Advertisementspot_img

Also Read:

TCS Salary Hike: टीसीएस कर्मचारियों को बड़ी राहत, अगले महीने से बढ़ जाएगी 80% स्टाफ की सैलरी

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी सेवा क्षेत्र की नामी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) अपने कर्मचारियों को लेकर एक बड़ी खुशखबरी...
spot_img

Latest Stories

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

KKR vs LSG: Eden Gardens में रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें मैच प्रीव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में KKR vs LSG...

Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के...

Share Market Today: हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार लाल, तेजी पर लगा ब्रेक; Sensex टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 9...

Assembly Election 2026: वोटर लिस्ट में नाम नहीं? जानिए क्या करें और कैसे डालें वोट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Assembly Elections 2026 के दौरान अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵