back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Truck Driver Strike: ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल से स्कूल बसें भी बंद, पेट्रोल पंपों पर भीड़, सब्जियां हुई महंगी

Truck Driver Protest in Maharashtra: हिट एंड रन कानून के विरुद्ध ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल की वजह से मुंबई सहित कई शहरों में पेट्रोल पंपों के बंद होने के कारण स्कूल बसें भी बंद कर दी गई हैं।

मुंबई, (हि.स.)। हिट एंड रन कानून के विरुद्ध ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल की वजह से मुंबई सहित कई शहरों में स्कूल बसें भी बंद कर दी गई हैं। भाजी बाजार में ताजा सब्जी न पहुंचने भाजी तकरीबन 50 फीसदी से ज्यादा महंगी हो गई हैं। हड़ताल का असर पेट्रोल पंपों पर पड़ा है और लगभग सभी पेट्रोल पंपों पर वाहनों की भारी भीड़ लगने लगी है। संभाजीनगर जिले में डीजल -पेट्रोल उपलब्ध न होने की वजह से पेट्रोल पंप बंद कर दिए गए हैं। हालांकि मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने पानी टैंकर आपूर्ति नियमित रखने के लिए टैंकर वाहन चालकों को पुलिस संरक्षण देने की घोषणा की है।

हिट एंड रन कानून के खिलाफ ट्रक ड्राइवर सड़कों

केंद्र सरकार के हिट एंड रन कानून के खिलाफ ट्रक ड्राइवर सड़कों पर उतर आए हैं। हालांकि ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि आज शाम हड़ताल की अधिकृत घोषणा की जाएगी। लेकिन ट्रक चालकों ने मुंबई सहित कई जिलों में सोमवार से ही चक्काजाम आंदोलन शुरू कर दिया है। आंदोलन के कारण कई जगहों पर यातायात प्रभावित हुआ है। स्कूल बस संगठन ने मंगलवार से स्कूल बसों को बंद रखने का निर्णय लिया। इससे आज छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पेट्रोल पंपों पर डीजल उपलब्ध नहीं

स्कूल बस मालिकों ने कहा है कि पेट्रोल पंपों पर डीजल उपलब्ध नहीं होने के कारण स्कूल बसें सड़कों पर नहीं चलेंगी। स्कूल बस मालिकों ने इस संबंध में स्कूलों के साथ-साथ संबंधित छात्रों को भी सूचित कर दिया है।

हड़ताल के कारण सब्जी मंडी पर भी बड़ा असर

केंद्र सरकार द्वारा हिट एंड रन कानून में बदलाव का असर पूरे देश में हो रहा है। ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल का अमरावती की सब्जी मंडी पर भी बड़ा असर पड़ रहा है। रोजाना की सब्जी सप्लाई की तुलना में सब्जियों की आवक 30 फीसदी कम हो गई है। जिले के बाहर से सब्जियां बाजार में नहीं पहुंचने के कारण सब्जियों की कीमत तकरीबन 50 फीसदी बढ़ गयी है।अमरावती मंडी में प्रतिदिन 35 से 40 ट्रक सब्जियां लेकर आते हैं। हालांकि, व्यापारियों ने बताया कि आज आठ से दस ट्रक आये हैं। टमाटर कैरेट की कीमत में आज 150 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

हड़ताल के कारण पेट्रोल पंप बंद

हड़ताल के कारण संभाजीनगर और अहमदनगर शहर के कई पेट्रोल पंप बंद हैं। पेट्रोल पंप के सामने पेट्रोल-डीजल खत्म होने का बोर्ड लगा दिया गया है। नासिक में पेट्रोल और डीजल भराने के लिए नागरिकों की भारी भीड़ देखी जा रही है। पेट्रोल-डीजल भराने के लिए करीब दो से तीन घंटे तक लाइन में लगना पड़ता है। ट्रक चालकों की हड़ताल की वजह से शहरों में दूध की आपूर्ति भी कम हुई है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

अजित पवार प्लेन क्रैश के बाद गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, FIR की मांग को लेकर बारामती थाने पहुंचे रोहित पवार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar के प्लेन क्रैश में निधन के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। इस हादसे...
spot_img

Latest Stories

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...