back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ठाणे: AIMIM की ‘हिजाब वाली’ पार्षद सहर शेख की जीत के बाद पिता का वीडियो हुआ वायरल, बोले-किसी के बाप के…

ठाणे वार्ड 30 से AIMIM की सहर शेख ने जीत हासिल की, और जीत के बाद उनके पिता युनुस शेख का वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्होंने किसी लड़की के भविष्य से खेलने की चेतावनी दी।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। ठाणे में वार्ड नंबर 30 से AIMIM की युवा नेता सहर शेख ने जीत दर्ज की है। जीत के बाद उनका और उनके पिता युनुस शेख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युनुस शेख और सहर शेख दोनों ही चुनावी जीत के बाद अपनी भावनाएं व्यक्त करते दिख रहे हैं।

पिता का सख्त संदेश: ‘किसी लड़की के भविष्य के साथ मत खेलना’

युनुस शेख ने अपने भाषण में शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड की तरफ इशारा करते हुए कहा,अभी एक वॉर्निंग देता हूँभविष्य में किसी लड़की के साथ खिलवाड़ मत करना। अगर आप ऐसा करेंगे तो हमारी जनता एक होकर कैसे वोट से जवाब देती है, आप देख ही चुके हैं। चाहे वो हिंदू हो, मुस्लिम हो, सिख हो या ईसाई हर बेटी हमारी बेटी है।

सहर शेख का जवाब: ‘हम किसी के बाप के मोहताज नहीं’

जितेंद्र आव्हाड और अन्य गुटों की आलोचना के बीच सहर शेख ने कहा,उन लोगों के घमंड की आपने धज्जियां उड़ा दी हैं जो सोचते थे कि हम पहचान के मोहताज हैं। वे भूल गए कि हम सिर्फ अल्लाह के मोहताज हैं, किसी के बाप के मोहताज नहीं।30 नंबर पैनल ने यह साबित कर दिया है। मैं आप सभी की शुक्रगुजार हूं कि आपने AIMIM के सभी उम्मीदवारों को जिताने में बढ़-चढ़कर समर्थन दिया।

पहले शरद पवार गुट से मांगा था टिकट

चुनाव से पहले युनुस शेख ने अपनी बेटी के लिए शरद पवार गुट से टिकट मांगा था, लेकिन बाद में एआईएमआईएम के साथ बात बन गई और सहर शेख ने वार्ड 30 से जीत हासिल की।

ठाणे महानगरपालिका चुनाव का परिदृश्य

ठाणे महानगरपालिका में कुल सीटों की संख्या 131 है

इस चुनाव में AIMIM ने 5 सीटें जीती हैं।

सबसे अधिक जीत एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने हासिल की 75 सीटें।

बीजेपी 28 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही।

एनसीपी (अजित पवार) को 9 सीटें, शरद पवार गुट को 12 सीटें, और उद्धव ठाकरे गुट को 1 सीट मिली है।

बता दे कि, सोशल मीडिया पर सहर शेख सक्रिय रहती है जिनके इंस्टाग्राम पर 3.4 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

मालेगांव नमाज विवाद: BJP के नितेश राणे ने दिया विवादित बयान, मदरसों पर उठाया बड़ा सवाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मालेगांव म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ऑफिस में कर्मचारियों और लोगों द्वारा नमाज पढ़े जाने को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस मामले...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵