back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में सियासी ड्रामे के बाद शिंदे समूह में नाराजगी, नेताओं की बुलाई आपात बैठक

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में सियासी ड्रामे के बाद शिवसेना (शिंदे समूह) में नाराजगी फैल गई है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने सभी शासकीय कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

मुंबई, हिन्दुस्थान समाचार। महाराष्ट्र में सियासी ड्रामे के बाद शिवसेना (शिंदे समूह) में नाराजगी फैल गई है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने सभी शासकीय कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। सीएम शिंदे ने बुधवार शाम को अपने शासकीय आवास पर शिंदे समूह के विधायकों और सांसदों की आपातकालीन बैठक बुलाई है। इस बैठक के बाद सीएम शिंदे अपना निर्णय व्यक्त कर सकते हैं।

पवार की वजह से उनके क्षेत्रों के लिए नहीं मिल रहा था विकास फंड

जानकारी के अनुसार रविवार को राकांपा नेता अजित पवार अपने समर्थक आठ विधायकों सहित राजभवन पहुंचे थे और उन्होंने उपमुख्यमंत्री पद तथा समर्थक 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद अजित पवार को वित्त और नियोजन विभाग दिए जाने की जोरदार चर्चा होने लगी। साथ ही शिंदे समूह के विधायकों ने कहा था कि पिछली सरकार में वित्तमंत्री रहे अजित पवार की वजह से उनके क्षेत्रों के लिए विकास फंड नहीं मिल रहा था। इसी वजह से उन्हें शिवसेना से अलग होना पड़ा।

शिंदे समूह की कोर कमेटी की बैठक की गई थी आयोजित

अजित पवार के साथ शिवसेना के गठबंधन पर भी ये सभी विधायक नाराजगी जता रहे थे। इसी वजह से मंगलवार को देर रात शिवसेना (शिंदे समूह) की कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में उपस्थित सभी नेताओं ने अजीत पवार सहित उनके समर्थकों के मंत्री बनने पर नाराजगी जताई है। इसी वजह से एकनाथ शिंदे नागपुर में राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू का स्वागत कार्यक्रम निपटाकर वापस मुंबई आ गए थे। हालांकि उनका नागपुर में राष्ट्रपति के साथ रहना पहले से तय था। आज सुबह कोर कमेटी की नाराजगी देखते हुए सीएम शिंदे ने अपने सभी शासकीय कार्यक्रम रद्द कर दिए और शाम को विधायकों और सांसदों की आपात बैठक बुलाई है। इस बैठक के बाद सीएम शिंदे के आगामी निर्णय की जानकारी मिल सकेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘भाड़े के पहलवानों से अखाड़ा नहीं जीत सकते’ संजय निषाद ने अखिलेश यादव के 100 विधायक वाले ऑफर पर किया हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के 100 विधायक लाकर मुख्यमंत्री बनने के ऑफर पर...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...