back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Maharashtra Rain: मुंबई में बारिश ने बरपाया कहर, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त: लोगों का बुरा हाल

Maharashtra Rain: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पानी-पानी है। कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से महानगर का जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

मुंबई, हि. स.। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पानी-पानी है। कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से महानगर का जनजीवन अस्त-व्यस्त है। महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में भी बरसात से जनजीवन प्रभावित हुआ है। निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। कल्याण रेलवे स्टेशन के पास तकनीकी खराबी आने से मध्य रेलवे की लोक सेवा प्रभावित हुई है। मध्य रेलवे के प्रवक्ता ने कहा है कि तकनीकी गड़बड़ी दूर करने के लिए काम जारी है।

पंपिंग के सहयोग से जलनिकासी की जा रही

प्रदेश के कई जिलों में सोमवार से भारी बारिश हो रही है। शनिवार सुबह से हो रही तेज बारिश से दक्षिण मुंबई के दादर लालबाग, गांधी मार्केट, पश्चिमी उपनगर के बांद्रा, अंधेरी , मरोल, बोरीवली और मध्य रेलवे के कुर्ला, विद्याविहार, कांजुरमार्ग आदि इलाके जलमग्र हो गए हैं। कुर्ला से विद्याविहार तक रेलवे की पटरी डूब गई हैं। पश्चिमी उपनगर में अंधेरी और मिलन सब-वे में जलभराव हो जाने से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है। मुंबई नगर निगम के कर्मचारी पंपिंग के सहयोग से जलनिकासी कर रहे हैं।

घर से निकलने की अपील की

राज्य के कोंकण, विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ जिलों में कई नदियां उफान पर हैं। कई जगह बाढ़ जैसे हालात हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने आज भी कई जिलों के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने रत्नागिरी, पालघर और विदर्भ के चंद्रपुर, गढ़चिरौली, यवतमाल और गोंदिया ,रायगढ़, सातारा जिलों में लोगों को जरूरी काम होने पर घर से निकलने की अपील की है।

Advertisementspot_img

Also Read:

जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर, कैप्टन की सूझबूझ से सफल हुआ मिशन

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर एक बड़ा टैंकर सुरक्षित रूप से मुंबई पहुंच...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...