back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Political Crisis: महाराष्ट्र में बड़े राजनीतिक उलटफेर की संभावना, विधायक अयोग्यता मामले में इस दिन होगा निर्णय

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष शिवसेना 16 विधायक अयोग्यता मामले का निर्णय बुधवार को शाम चार बजे सुनाने वाले हैं।

मुंबई, (हि.स.)। महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष शिवसेना 16 विधायक अयोग्यता मामले का निर्णय बुधवार को शाम चार बजे सुनाने वाले हैं। हालांकि, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि अगर मुख्यमंत्री सहित 16 विधायक अयोग्य घोषित कर दिए गए, फिर भी एकनाथ शिंदे विधानपरिषद के सदस्य बनकर मुख्यमंत्री पद पर रहेंगे।

उद्धव ठाकरे ने सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दाखिल की थी

दरअसल, एकनाथ शिंदे जून, 2022 में तख्तापलट करके भाजपा के समर्थन से मुख्यमंत्री बन गए। इसके बाद शिवसेना (यूबीटी) समूह के नेता उद्धव ठाकरे ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के समक्ष एकनाथ शिंदे सहित 16 विधायकों को अयोग्य घोषित करने के लिए याचिका दाखिल की थी। इस मामले की जल्द सुनवाई के लिए उद्धव ठाकरे ने सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दाखिल की थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले का निर्णय दस जनवरी तक देने का निर्देश विधानसभा अध्यक्ष को दिया था। इसी वजह से अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने मामले की सुनवाई पूरी कर ली है और दस जनवरी को शाम चार बजे निर्णय सुनाएंगे।

ठाकरे गुट के 16 विधायकों को अयोग्य ठहराने का विकल्प

मौजूदा स्थिति में स्पीकर राहुल नार्वेकर के पास ठाकरे गुट के 16 विधायकों को अयोग्य ठहराने का विकल्प है, जबकि दूसरा विकल्प मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत उनके साथ मौजूद विधायकों को अयोग्य ठहराने का है। इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि किसी भी गुट के पक्ष में फैसला देने के बजाय राहुल नार्वेकर खुद ही विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दें।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

एकनाथ शिंदे से राज ठाकरे की मुलाकात को लेकर महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, बोले- मैं कल CM से मिल सकता हूं

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । राज ठाकरे ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से अपनी हालिया मुलाकात को लेकर उठे राजनीतिक कयासों पर साफ प्रतिक्रिया दी है।...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...