back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lok Sabha Election: BJP को 32, NCP को 3, शिवसेना को 10, महाराष्ट्र का ऐसा बना सीट शेयरिंग फार्मूला: सूत्र

Maharashtra News: महाराष्ट्र में सीट बंटवारे को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ बैठक की।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की लोकसभा सीट पर बंटवारे की चर्चा शुरु हो गई है। मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ अलग-अलग बैठक की। आगामी लोकसभा चुनाव में BJP को 32, शिवसेना (शिंदे गुट) को 10 और NCP को 2-3 सीटों पर चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।

किसको, कितनी मिलेंगी सीटें?

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने के बाद अब महाराष्ट्र की ओर रुख कर लिया है। BJP की पहली लिस्ट में NDA में शामिल दलों में से किसी भी दल के नेताओं का नाम पहली लिस्ट में नहीं था। BJP के चाणक्य कहे जाने वाले और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के सीट फॉर्मूले की चर्चा शुरु कर दी है। महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीटें हैं। सूत्रों के अनुसार, इस बार BJP को 32 सीटें मिल सकती हैं। वहीं शिवसेना (शिंदे गुट) को 10 सीटें मिलने का अनुमान है तो NCP को 2-3 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, अजित खेमे में बारामती, रायगढ़, शिरुर या मावल में से 2 या 3 सीटें मिल सकती हैं।

सीट बंटवारे पर अमित शाह ने की चर्चा

अमित शाह ने सह्याद्रि गेस्ट हाउस में मंगलवार रात सबसे पहले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और महाराष्ट्र में BJP का प्रमुख चेहरा देवेंद्र फडणवीस और दूसरे डिप्टी सीएम और NCP नेता अजित पवार से मिलकर सीट बंटवारे पर चर्चा की। यह मीटिंग करीब आधे घंटे तक चली। इसके बाद दोनों नेता वहां से चले गए। अमित शाह ने इसके बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष आशीष शेलार से भी मुलाकात की। उनके सीथ शाह की मीटिंग तकरीबन 45 मिनट तक चली।

क्या बोले अमित शाह?

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम अजित पवार ने 8 घंटे के अंदर फिर से सह्याद्रि गेस्ट हाउस पहुंचकर अमित से मुलाकात की। इस पर अमित शाह ने सभी दलों को सीट बंटवारे पर झगड़ा न करने की सलाह दी। शाह ने कहा कि “सीट मांगते समय आक्रमक न बने, तर्कसंगत बातें रखें।”

लोकसभा चुनाव 2019 में क्या हुआ था?

महाराष्ट्र में साल 2019 लोकसभा चुनाव में BJP ने 48 में से 25 और शिवसेना ने 23 सीटों पर चुनाव लड़ा था। लोकसभा चुनाव के परिणाम आने पर BJP ने 23 सीटों पर जीत दर्ज की, वहीं शिवसेना ने 18 सीटें जीतीं। हालांकि जैसा कि साल 2022 में शिवसेना दो हिस्सों मं बंट गया। शिवसेना (शिंदे गुट) के खेमें में 10 सांसद रह गए हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी तापमान बढ़ने लगा है। ऐसे में भी पार्टिया अपनी अपनी रणनीति को...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...