back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mumbai News: पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में जाने की संभावना!

Mumbai News: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक शंकरराव चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

मुंबई, (हि.स.)। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक शंकरराव चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनके बहुत जल्द भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

इस पत्र में अशोक चव्हाण ने खुद को पूर्व विधायक बताया है

अशोक चव्हाण ने सोमवार को सुबह विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मिलकर विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था लेकिन इसकी अधिकृत घोषणा नहीं की थी। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले को पत्र लिखकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इस पत्र में अशोक चव्हाण ने खुद को पूर्व विधायक बताया है। इसलिए साफ हो गया है कि उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है।

अशोक चव्हाण बहुत जल्द भाजपा में शामिल होंगे: प्रताप पाटिल चिखलीकर

अभी अशोक चव्हाण की ओर से कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है लेकिन भाजपा नेताओं के बयानों से उनके बहुत जल्द भाजपा में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। भाजपा सांसद प्रताप पाटिल चिखलीकर ने दावा किया है कि अशोक चव्हाण बहुत जल्द भाजपा में शामिल होंगे। साथ ही उनके साथ सात से आठ विधायक भी भाजपा में आ सकते हैं।

कांग्रेस की नीतियों से परेशान हैं और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में काम करना चाहते हैं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि कांग्रेस में बड़े पैमाने पर नाराजगी है। मिलिंद देवड़ा, बाबा सिद्दीकी का उदाहरण देख सकते हैं। अशोक चव्हाण के भाजपा में आने के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है, लेकिन अगर अशोक चव्हाण पार्टी में आते हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा। बावनकुले ने कहा कि निकट भविष्य में कई कांग्रेस नेता भाजपा में आने वाले हैं। यह सभी कांग्रेस की नीतियों से परेशान हैं और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में काम करना चाहते हैं।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...