back to top
26.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mumbai News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर 500 रुपये का जुर्माना, पढ़ें पूरी खबर

Mumbai News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर ठाणे की एक अदालत ने 500 रुपये का जुर्माना लगाया है।

मुंबई, (हि. स.)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर ठाणे की एक अदालत ने 500 रुपये का जुर्माना लगाया है। पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या में आरएसएस का नाम जोड़ने पर राहुल गांधी के खिलाफ आरएसएस कार्यकर्ता विवेक चंपानेरकर ने सिविल मानहानि का मामला दर्ज कराया था।

इस वाद में एक रुपये का हर्जाना देने की मांग की गई थी

इस वाद में एक रुपये का हर्जाना देने की मांग की गई थी। इसी मामले में राहुल गांधी की तरफ से लिखित बयान दर्ज कराने में देरी होने पर अदालत ने उन पर 500 रुपये का यह जुर्माना लगाया है। मामले की अगली सुनवाई 15 फरवरी को होगी।

500 रुपये का जुर्माना भरने का आदेश जारी किया

राहुल गांधी के वकील नारायण अय्यर ने इस मामले में राहुल गांधी के बयान में देरी के लिए कहा था कि राहुल दिल्ली में रहते हैं और संसद सदस्य हैं। इसी वजह से उनका व्यस्ततम कार्यक्रम रहता है। इसी वजह से इस मामले में बयान दर्ज कराने में देरी हुई। वकील ने अदालत से अनुरोध किया कि राहुल गांधी को बयान दर्ज कराने में हुई देरी को माफ किया जाना चाहिए। अदालत ने उनके माफीनामे को तो स्वीकार कर लिया लेकिन बयान दर्ज कराने में देरी होने के लिए उन्हें 500 रुपये का जुर्माना भरने का आदेश जारी किया।

आरएसएस के बारे में झूठे और अपमानजनक आरोप लगाने का आरोप लगाया

उल्लेखनीय है कि 2017 में बेंगलुरु में पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हिंदू राष्ट्रवादी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का नाम जोड़ते हुए आरोपित किया था। आरएसएस के सदस्य विवेक चंपानेरकर ने 2017 में गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। चंपानेरकर ने गांधी पर आरएसएस के बारे में झूठे और अपमानजनक आरोप लगाने का आरोप लगाया, जिससे संगठन की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा। उन्होंने कहा कि गांधी की टिप्पणियां अनुमान पर आधारित थीं और उनमें विशिष्ट साक्ष्य का अभाव था।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...