back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिलकिस बानो केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का भाजपा पर तंज, कहा- ‘अहंकारी BJP सरकार के…’

Bilkis Bano Case: राहुल गांधी ने सोशल मीड‍िया प्लेटफार्म 'एक्‍स' पर पोस्‍ट शेयर करते हुए ल‍िखा कि ''चुनावी फायदे के लिए 'न्याय की हत्या' की प्रवृत्ति लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरनाक है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने आज सोमवार (8 जनवरी) को बिलकिस बानो के साथ रेप और उनके परिवार वालों की हत्या के 11 दोषियों की सज़ा में छूट देकर रिहाई करने के गुजरात सरकार के फ़ैसले को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने गुजरात सरकार को खुब खरी-खरी सुनाते हुए इस मामले के सभी 11 दोषि‍यों को फिर से जेल भेज दिया। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का विपक्षी नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। शीर्ष अदालत के इस फैसले पर कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने भी आपनी प्रत‍िक्र‍िया व्‍यक्‍त की।

राहुल गांधी ने बताया न्याय की जीत

राहुल गांधी ने सोशल मीड‍िया प्लेटफार्म ‘एक्‍स’ पर पोस्‍ट शेयर करते हुए ल‍िखा कि ”चुनावी फायदे के लिए ‘न्याय की हत्या’ की प्रवृत्ति लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरनाक है। आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने एक बार फिर देश को बता दिया कि ‘अपराधियों का संरक्षक’ कौन है। बिलकिस बानो का अथक संघर्ष, अहंकारी बीजेपी सरकार के विरुद्ध न्याय की जीत का प्रतीक है।”

प्रियंका गांधी ने दी अपनी प्रतिक्रिया

इसके साथ प्रियंका गांधी ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीड‍िया प्लेटफार्म ‘एक्‍स’ पर लिखा,’ इस आदेश से भारतीय जनता पार्टी की महिला विरोधी नीतियों पर से पर्दा हट गया है। इसके बाद न्याय व्यवस्था पर जनता का भरोसा और मजबूत होगा। अपनी लड़ाई बहादुरी से जारी रखने के लिए बिलकिस बानो को बधाई।’

गुजरात सरकार के फौसले को सुप्रीम कोर्ट ने पलटा

गौरतलब है कि बिलकिस बानो के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और उनके घरवालों की हत्या करने वाले इन दोषियों को गुजरात सरकार ने 15 अगस्त 2022 को अपनी माफी नीति के तहत बरी कर दिया था। जिसके बाद गुजरात सरकार के इस फैसलो को सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को हत्या मामले में 11 दोषियों को रिहा करने के गुजरात सरकार के फैसले को पलट दिया। उच्च न्यायालय की जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच ने इस मामले में अपना फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि मुकदमा महाराष्ट्र में चला था इसलिए गुजरात सरकार दोषियों की रिहाई पर फैसला नहीं ले सकती थी।

क्‍या था पूरा मामला?

2002 के गुजरात दंगों के दौरान दाहोद जिले के रंधिकपुर गांव की बिलकिस अपने परिवार के 16 सदस्यों के साथ भाग कर पास के गांव छापरवाड के खेतों में छिप गई थी। 3 मार्च 2002 को वहां 20 से अधिक दंगाइयों ने हमला बोल दिया था। मामले में दायर चार्जशीट के अनुसार इस दौरान कई लोगों ने बिलकिस और उनके परिवार पर लाठियों और जंजीरों से हमला कर दिया था। जिसमें 5 माह की गर्भवती बिलकिस समेत कुछ और महिलाओं के साथ दुष्‍कर्म क‍िया गया। इसके बाद बिलकिस की 3 साल की बेटी समेत 7 लोगों की हत्या कर दी थी।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly 2026: नंदीग्राम सीट पर कौन सी पार्टी लहरा सकती है जीत का परचम, जानिए क्या कह रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से एक है नंदीग्राम जिसे हॉट सीट के नाम से भी जाना जाता है। यह...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...