back to top
33.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एक ईमेल ने उड़ाई Mumbai Police की नींद, छत्रपति शिवाजी महाराज सहित कई म्यूजियम को उड़ाने की धमकी

Mumbai News: कोलाबा में छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय और वर्ली में नेहरू विज्ञान केंद्र सहित मुंबई भर में कम से कम आठ संस्थानों को शुक्रवार को बम विस्फोट की धमकी वाले ईमेल मिले।

मुंबई रफ्तार डेस्क। कोलाबा में छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय और वर्ली में नेहरू विज्ञान केंद्र सहित मुंबई भर में कम से कम आठ संस्थानों को शुक्रवार को बम विस्फोट की धमकी वाले ईमेल मिले। पुलिस के मुताबिक, पहला मेल म्यूजियम को मिला और दूसरे संस्थानों को भी ऐसे ही मेल मिले। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मेल में बायकुला चिड़ियाघर पर हमला करने की भी धमकी दी गई है।

हालांकि पुलिस की जांच में विस्फोट के कोई सुराग नहीं मिले

महाराष्ट्र में एक साथ कई जगहों पर बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए, मुंबई पुलिस के बम निरोधक दस्ते के साथ जांच शुरू की। जिसके बाद वर्ली, कोलाबा समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया गया। हालांकि पुलिस की जांच में विस्फोट के कोई सुराग नहीं मिले। अब ईमेल के जरिए धमकी देने वाले शख्स की तलाश में पुलिस लग गई है, इसके लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है।

मुंबई पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल देगी

पुलिस अधिकारी के अनुसार ईमेल में लिखा था कि म्यूजियम में कई बम लगाए हुए है। जो कि किसी भी समय में विस्फोट कर सकते है। जिसके बाद मुंबई पुलिस तुरंत हरकत में आयी और बम निरोधक दस्ते के साथ खोजी डॉग को नियंत्रण करने वाली टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम संग्रहालय के आस पास तैनात कर दी गई। लेकिन पुलिस को कही भी विस्फोट से जुड़े कोई भी सुराग नहीं मिले। जिसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस अपने साइबर सेल की मदद ले रही है। मुंबई पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल देगी। इस तरह के शरारती तत्वों के साथ सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। उन सब जगहों पर मुंबई पुलिस ने बम निरोधक दस्ते के साथ जांच शुरू की, जहां बम से उड़ाने की धमकी आरोपी ने एक ईमेल के जरिये दी थी। लेकिन कहीं भी विस्फोट के कोई भी सुराग नहीं मिले। मुंबई पुलिस ने इसको लेकर तेजी से जांच शुरू कर दी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर शिवनेरी किला में बेकाबू भीड़, भगदड़ जैसी स्थिति में महिला-बच्चों समेत कई घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शिवजयंती के मौके पर पुणे जिले के जुन्नर तालुका स्थित शिवनेरी किले में भारी भीड़ उमड़ने से भगदड़ जैसी स्थिति बन...
spot_img

Latest Stories

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...