नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। Sharad Pawar Vs Ajit Pawar: महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को लेकर सियासी संकट अभी तक जारी है। एनसीपी में बगावत के बाद कल यानी बुधवार (5 जुलाई) को शरद पवार और अजित पवार के बीच शक्ति प्रदर्शन करते हुए अलग-अलग बैठक हुई थी। इस बैठक में अजित पवार के खेमे में करीब 32 विधायक शामिल हुए, जबकि शरद पवार के खेमे में सिर्फ 18 विधायक शामिल हुए थे। इसके बाद एनसीपी चीफ शरद पवार ने आज गुरुवार को दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। शरद पवार इस बैठक में शामिल होने के लिए मुंबई स्थित अपने आवास से दिल्ली जाने के लिए निकल गए हैं।
अजित पवार ने कि मुंबई में बैठक
आपको बता दें शरद पवार और अजित पवार दोनों ने बुधवार को महाराष्ट्र में अपना शक्ति प्रदर्शन किया। अजित की बैठक में करीब 32 विधायक शामिल हुए, जबकि शरद पवार की बैठक में सिर्फ 18 विधायक शामिल हुए। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार की उम्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि आपकी उम्र 80 के पार हो गई है, आप रिटायर क्यो नहीं हो जाते। आप कभी रुकेंगे या नहीं,अब आपको हमें आशीर्वाद देने चाहिए। फिर उन्होनें बीजेपी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, वहां नेता 75 वर्ष की आयु में रिटायर हो जाते हैं।
शरद पवार गुट ने की बैठक
शरद पवार के गुट ने भी यशवंतराव बलवंतराव चव्हाण सेंटर में बैठक की। भतीजे पर निशाना साधते हुए शरद पवार ने कहा, अगर अजित को कोई समस्या थी तो उन्हें मुझसे बात करनी चाहिए थी। अगर उनके मन में कुछ था तो वह मुझसे संपर्क कर सकते थे। सुप्रिया सुले ने कहा कि “कुछ लोग कहते हैं कि उन्हें केवल इसलिए आशीर्वाद देना चाहिए, क्योंकि वे बूढ़े हैं। लेकिन वे क्यों दें? रतन टाटा साहब से 3 साल बड़े हैं। आज भी टाटा समूह कड़ा संघर्ष कर रहा है। टाटा समूह देश का सबसे बड़ा समूह है। रतन टाटा 86 साल की उम्र के हैं। सुप्रिया सुले ने कहा, “सीरम इंस्टीट्यूट के साइरस पूनावाला 84 साल के हैं, अमिताभ बच्चन 82 साल के हैं, वॉरेन बफेट, फारूक अब्दुला साहब शरद पवार से 3 साल बड़े हैं। उम्र सिर्फ एक संख्या है, दृढ़ संकल्प की जरूरत है।”
NDMC ने शरद पवार के पोस्टर हटाए
शरद पवार गुट ने आज गुरुवार को दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। शरद पवार इस बैठक में शामिल होने के लिए मुंबई स्थित अपने आवास से दिल्ली जाने के लिए निकल गए हैं। शरद पवार के साथ इस बैठक में सुप्रिया सुले भी जा रही है। इस बीच नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के पोस्टर और होर्डिंग हटा दिए।




