back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Pune Car Accident: CCTV फुटेज में दिखे चश्मदीद गवाह; ‘जितने पैसे चाहिए ले लो मगर मारो मत…’

पुणे कार एक्सीडेंट की परते खुलने के बाद सामने आ रहे नामों में अब चश्मदीद गवाह की शामिल हो गए है। टीवी चैनल आजतक को दिया गवाहों ने बयान।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पुणे कार एक्सीडेंट लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इसमें एक के बाद एक नए एंगल शामिल हो रहे हैं। बता दें कि पुलिस ने नाबालिग के बल्ड सैंपल बदलने वाले डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही वह वह डॉक्टर पहले भी एक किडनी रैकेट का हिस्सा रह चुका है। नाबालिग को बचाने की जितनी कोशिशे की जा रही है, उतने ही ज्यादा लोग फंसते जा रहे हैं। इस मामले में नाबालिगों को शराब देने के आरोप में बार के मालिकों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। लेकिन फिलहाल तक मामले में कोई चश्मदीद गवाह सामने नहीं आया था तो मामला उलझा हुआ था, लेकिन अब गवाह भी सामने आ गए हैं।

क्या कहा पहले गवाह ने?

पहली चश्मदीद गवाह, अमीन शेख हैं, जिन्होंने आजतक मीडिया चैनल से बातचीत की। उन्होंने बताया कि हादसे से समय वह घटनास्थल से कुछ दूरी पर थीं। अमीना के अनुसार नाबालिग को जब वहां आसपास के लोग पीट रहे थे, तो वह चिल्ला रहा था। वह चिल्लाते हुए कह रहा था कि जितना पैसा चाहिए ले लो, मैं अभी मंगवा दूंगा लेकिन मुझे मारो मत। बता दें कि अमीना को घटनास्थल पर लगे सीसटीवी कैमरे की फुटेज में भी देखा गया है। फुटेज में साफ दिखा है कि किस तरह नाबालिग की तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मारी है, जिसके कारण दो युवाओं की मौत हो गई। बता दें कि मौके पर मौजूद लोगों ने नाबालिग की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया था।

गाड़ी में आरोपी नाबालिग के अलावा और लोग भी थे मौजूद

दूसरे चश्मदीद गवाह, संकेत ने दावा किया कि गाड़ी को आरोपी नाबालिग ही चला रहा था। उसने बताया कि गाड़ी की रफ्तार बहुत ज्यादा थी जिस समय हादसा हुआ। संकेत ने कहा कि गाड़ी ने बाइक में बहुत जोर से टक्कर मारी। संकेत ने यह भी बताया कि बाइक पर सवार लड़की की तो मौके पर ही मौत हो गई। संकेत के अनुसार टक्कर लगने के बाद गाड़ी के एयरबैग खुल गए थे जिससे आरोपी को भागने में परेशानी का सामना करना पड़ा और वह लोगों के हत्थे चढ़ गया। संकेत ने यह भी बताया कि गाड़ी में नाबालिग आरोपी के अलावा दो-तीन लोग और भी मौजूद थे।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पुणे की मेयर बनीं BJP की मंजुषा नागपुरे, निर्विरोध चुनी गईं, जाने पढ़ाई से लेकर राजनीति तक का सफर

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क। महाराष्ट्र के पुणे में नगर निकाय चुनाव के नतीजों सामने आ रहे हैं। इस बीच, बीजेपी की उम्मीदवार मंजुषा नागपुरे को...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵