back to top
34.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Pune Porche Accident: पुणे पोर्शे रोड एक्सीडेंट में 2 युवाओं की मौत, शोक में डूबा परिवार, न्याय की लगाई गुहार

Pune News: पुणे पोर्शे रोड एक्सीडेंट में किसी के बेटे ने जान गंवाई तो किसी की बेटी ने जान गंवाई। मृतकों के परिवार ने न्याय की मांग की है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पुणे पोर्शे रोड एक्सीडेंट में 17 साल के नाबालिग ने 2 लोगों की को अपनी कार से रौंद कर रख दिया। इस हादसे में दोनों लोगों की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में मारे गए मृतकों के परिवार ने कहा कि आरोपी अमीर बाप की औलाद है इसलिए 5 घंटे के अंदर उसे छोड़ दिया। हमें न्याय कब मिलेगा।

लग्जरी कार से टकराकर 2 युवाओं की मौत

पुणे पोर्शे रोड एक्सीडेंट में मारे गए दोनों मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश की रहने वाली अश्विनी कोस्टा और अनीष अवधिया के रुप में हुई है। दोनों मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं पेशे से दोनों सोफ्टवेयर इंजीनियर हैं दोनों किसी मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते थे। घटना वाली रात को दोनों लोग बाइक पर बिना हेल्मेट के सवार थे। पुणे के कल्याणीनगर से होकर दोनों अपने घर की ओर जा रहे थे तभी हाई स्पीड में आई लग्जरी कार ने बाइक पर जोर की टक्कर मारी। जिसके बाद दोनों युवाओं की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।

शोक में डूबा परिवार

इस हादसे में किसी के बेटे ने जान गंवाई तो किसी की बेटी ने जान गंवाई। अश्विनी कोस्टा के पिता सुरेश कोस्टा ने मीडियाकर्मियों को बताया कि अश्विनी कोस्टा उनकी इकलौती बेटी हैं इस हादसे से उनके परिवार में मातम छा गया है। उन्होंने देश के न्याय व्यवस्था से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं दूसरी ओर, अनीष अवधिया के परिवार में भी मातम छा गया है। मृतक के चाचा अखिलेश अवधिया ने न्याय व्यवस्था पर सवाल उठाए, उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था सबके लिए एक समान है तो यहां इतनी भेद-भाव क्यों? आरोपी किसी अमीर बाप की औलादा है इसलिए उसे 5 घंटे में जमानत मिल गई ये कहां का प्रावधान है? ये हत्या है! आरोपी को कम से कम 7 साल की सजा होनी चाहिए।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

अजित पवार प्लेन क्रैश के बाद गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, FIR की मांग को लेकर बारामती थाने पहुंचे रोहित पवार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar के प्लेन क्रैश में निधन के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। इस हादसे...
spot_img

Latest Stories

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...