मुंबई, 05 जून, (हि. स.)। रेलवे ने ट्रेन संख्या 05194/05193 पनवेल-छपरा-पनवेल समर स्पेशल के समय और ठहराव को नीचे दिए गए विवरण के अनुसार दिनांक 13.6.2021 से संशोधित करने का निर्णय लिया है। मध्य रेल मुंबई के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 05194 स्पेशल पनवेल से दिनांक 13.6.2021, 20.6.2021, 27.6.2021 (3 टिप्स) को 23.15 बजे (23.40 बजे के बजाय) रवाना होगी और तीसरे दिन 06.30 बजे (05.30 बजे के बजाय) छपरा पहुंचेगी। इसी प्रकार 05193 स्पेशल छपरा से दिनांक 12.6.2021, 19.6.2021, 26.6.2021 (3 ट्रिप) को 15.35 बजे (कोई बदलाव नहीं) रवाना होगी अगले दिन 21.45 बजे (22.50 बजे के बजाय) पनवेल पहुंचेगी। इन ट्रेनों को कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज जं, वाराणसी, गाजीपुर सिटी व बलिया स्टेशन पर हॉल्ट दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप





